विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: सचिन के लिए शाहरुख़ ने बदला अपना ये अंदाज़

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 04:21 PM (IST)

सचिन की फिल्म के लिए वीएफेक्स की पूरी जिम्मेदारी शाहरुख़ की कंपनी रेडचिलिज़ ने ही संभाली थी।

Exclusive: सचिन के लिए शाहरुख़ ने बदला अपना ये अंदाज़
Exclusive: सचिन के लिए शाहरुख़ ने बदला अपना ये अंदाज़

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाहरुख़ हमेशा ही फिल्मी इवेंट्स या किसी भी प्रोडक्ट लॉन्चिंग इवेंट्स में जब भी शिरकत करते हैं वो आने के साथ ही सबके सामने यह बात दोहरा देते हैं कि वह देर करते नहीं, देर हो जाती है। जी हां, भले ही गाना कई सालों पहले ऋषि कपूर पर फिल्माया गया हो, लेकिन शाहरुख़ के इस अंदाज़ पर यह बिल्कुल फिट बैठता है।

शाहरुख़ निर्धारित समय से हमेशा किसी भी इवेंट में देर से ही पहुंचते हैं। हालांकि फिल्मों के सेट पर शूटिंग के दौरान वक्त पर ही पहुंचते हैं। लेकिन कोई खास है, जिसकी वजह से शाहरुख़ ने अपना यह अंदाज़ इस बार बदल दिया। वह तय समय से भी कुछ मिनटों पहले ही वेन्यू पर पहुंच गये थे। वो शख्स कोई और नहीं, बल्कि सचिन तेंदुलकर थे। दरअसल, सचिन की बायोपिक फिल्म 'सचिन : अ बिलियन ड्रीम्स' का प्रीमियर बुधवार को मुंबई में हुआ। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज़ ने इसमें शिरकत की थी। सभी सेलेब्रिटीज़ ने अपनी तरफ से जो भी वक्त दिया था वह तय वक्त पर ही प्रीमीयर के लिए पहुंचे। लेकिन आश्चर्य तब हुआ, जब सभी ने शाहरुख़ को वेन्यू पर तय वक्त पर पहुंचते देखा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख़ को इस प्रीमियर के लिए फिल्म की टीम की तरफ से जो वक्त दिया गया था, वह टाइम का मार्जिन हाथ में रखते हुए दिया गया था। लेकिन सभी अचरज में थे, कि शाहरुख़ उस दिन वक्त से भी पहले पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Top 5: बाहुबली आएंगे मुंबई, दीपिका की नई फिल्म और कोंकणा की फिल्म में दिखेंगे ओम पुरी

सूत्रों ने यह भी बताया कि दरअसल, शाहरुख़ खान सचिन के फैन रहे हैं और दोनों के बीच एक खास कनेक्शन रहा है। इस फिल्म को लेकर शाहरुख़ भी उत्साहित थे। इसके बावजूद कि उस दिन उन्होंने brad pitt के साथ एक बड़े इवेंट में भी शामिल हुए थे। लेकिन उन्होंने सचिन के प्रीमियर के लिए टाइम मैनेज कर रखा था। वैसे यह भी जगजाहिर है कि स्पोर्ट्स पर्सन वक्त के काफी पाबंद होते हैं। बताते चलें कि सचिन की फिल्म के लिए वीएफेक्स की पूरी जिम्मेदारी शाहरुख़ की कंपनी रेडचिलिज़ ने ही संभाली थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।