विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : बोरीवली की ब्रूस ली में ये वांटेड गर्ल आएगी नज़र

By Rahul soniEdited By:
Updated: Thu, 23 Feb 2017 05:14 PM (IST)

आयशा टाकिया लंबे समय से फिल्मों से दूर है। फिल्म करने की हालांकि उनकी मंशा जरूर है इसलिए सेकंड इनिंग की तैयारी में हैं।

Exclusive : बोरीवली की ब्रूस ली में ये वांटेड गर्ल आएगी नज़र
Exclusive : बोरीवली की ब्रूस ली में ये वांटेड गर्ल आएगी नज़र
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'बोरीवली की ब्रूस ली' में वांटेड की हीरोइन नज़र आने वाली हैं। एक कार्यक्रम में यह खुलासा उन्होंने खुद किया।
एक्ट्रेस आयशा टाकिया को सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' के लिए याद किया जाता है। हालांकि शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से उनका लगभग पैक अप हो गया था। अब उन्होंने बॉलीवुड में अपनी सेकंड इनिंग शुरू करने का प्लान किया है। जल्द वो फिल्म 'बोरीवली का ब्रुसली' में अहम किरदार में नज़र आएंगी। इस बात का खुलासा आयशा टाकिया ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान किया। आयशा ने बताया कि वो 'बोरीवली का ब्रुसली' में नज़र आएंगी। फिल्म पूरी होने में 6 महीने और लगेंगे। इसके आगे आयशा ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। यह जरूर बताया कि इन दिनों वह उस तरह के किरदार ढूढ़ रही है जिसमें वो फिट हो सकें। आयशा ने माना कि इन दिनों बॉलीवुड में आलिया भट्ट, कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण अच्छा काम कर रही हैं और वो उनके काम से प्रभावित हैं।
Exclusive : इस मोना डार्लिंग को देखने दिमाग लेकर जरूर जाए
आयशा टाकिया लंबे समय से फिल्मों से दूर है। फिल्म करने की हालांकि उनकी मंशा जरूर है इसलिए सेकंड इनिंग की तैयारी में हैं।