Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar पार्ट 2 में भी होगा Fa9la फेम Flipperachi का गाना, बोले- 'मुझे बहुत सारे मैसेज...'

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 02:35 PM (IST)

    फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है और इसका गाना 'FA9LA', जिसे बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है, सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट हो गया है। यह गाना फ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है इसके साथ ही इसके गाने भी उतने ही ज्यादा पॉपुलर हुए। इनमें से एक गाना है FA9LA जिसे बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने गाया है। उनका असली नाम हुसाम असीम है। यह गाना पहले एक अलग ट्रैक के रूप में बनाया गया था। लेकिन फिल्म 'धुरंधर' में इस्तेमाल होने के बाद सब कुछ बदल गया। अब ये इंस्टा रील्स से सेलक सिनेमाघरों तक हर तरफ धूम मचा रहा है।

    कब आएगा दूसरा पार्ट?

    यह गाना उस सीन में बजता है जब अक्षय खन्ना का किरदार हथियारों की डील के लिए बलूच जाता है। देखते ही देखते, रील्स, डांस वीडियो और मीम्स के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाने को जबरदस्त लोकप्रियता मिली। फ्लिपराची का कहना है कि उन्हें हर दिन कई सारे मैसेजेस आते हैं और लोग ये पूछते हैं कि क्या 19 मार्च को रिलीज होने वाले पार्ट 2 में भी ये गाना होगा?

    Akshaye (5)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद क्या पाकिस्तान में रिलीज होगी Border 2? वरुण धवन ने दिया बड़ा हिंट

    सिंगर ने क्या दिया जवाब?

    फ्लिपराची को मिल रहे प्यार से वे बहुत खुश हैं। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, यह अविश्वसनीय है। मेरे डीएम हर दिन भर रहे हैं। लोग मुझे टैग करके गाने का आनंद ले रहे हैं और इसके साथ झूम रहे हैं, मैं जवाब नहीं दे पा रहा हूं। यह समय बहुत ही शानदार रहा है।" अब जब गाने की इतनी धूम है तो जाहिर सी बात है ये सवाल तो होना ही था।

    वहीं रैपर ने भी बड़ा हिंट दिया। अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म धुरंधर 2 में आने के बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो सिंगर ने कथित तौर पर कहा, "मैं इसे सरप्राइज रखना चाहता था, लेकिन लगता है कुछ तो है। मैं आपको इसके बारे में सब कुछ नहीं बताना चाहता, लेकिन हां, आगे कुछ हो सकता है।" अब फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि फ्लिपराची ने हां नहीं कहा तो सीधे तौर पर मना भी नहीं किया। धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar के क्लब में शामिल हुई Border 2, इतने घंटे लंबी है सनी देओल-दिलजीत दोसांझ की वॉर ड्रामा फिल्म