Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan Wedding: भतीजी आयरा खान के वेडिंग प्लान पर बोले फैसल खान, मुंबई और उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग

    Updated: Tue, 02 Jan 2024 09:19 AM (GMT+05:30)

    Ira Khan Wedding आयरा खान नुपुर शिखरे से शादी कर रही हैं। इस कपल की शादी की तारीख को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा है कि 3 जनवर ...और पढ़ें

    आयरा खान की शादी (Photo Credit Instagram)
    आयरा खान की शादी (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. 3 जनवरी को आयरा खान की होगी शादी
    2. आयरा और नूपुर पहले करेंगे कोर्ट मैरिज
    3. फैसल खान ने भतीजी की शादी की लोकेशन से उठाया पर्दा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अब जल्द ससुर बनने जा रहे हैं। एक्टर की बेटी आयरा खान अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी कर रही हैं।

    हालांकि, इस कपल की शादी की तारीख को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि 3 जनवरी को होने जा रही हैं। वहीं अब इन सबके बीच आमिर खान के बड़े भाई फैसल खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे उन्होंने भतीजी की शादी की लोकेशन से पर्दा उठाया है।

    यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी आयरा के प्री वेडिंग फंक्शन की हुई शुरुआत, मंगेतर संग दिए कोजी पोज

    उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग

    खान परिवार में इस वक्त खुशियों का माहौल है। तो ऐसे में फैसल खान इस जश्न में शामिल न हो ऐसा हो नहीं सकता है। फैसल भी अपनी भतीजी आयरा की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सोमवार को उन्होंने पैपराजी संग बातचीत में बताया कि, आयरा खान की शादी के फंक्शन कल यानी 3 जनवरी से शुरू होंगे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

    इसके बाद उदयपुर में भी कुछ फंक्शन होंग और फिर 13 जनवरी को फिर मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शानदार फंक्शन होगा।

    कल होगी कोर्ट मैरीज ?

    बता दें, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये कपल कल यानी 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज करेगा और इसके बाद दोनों की उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। आयरा खान (Ira Khan) मंगेतर नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) की शादी के फंक्शन तीन दिन यानी 8 से 10 जनवरी तक चलेंगे।

    मुंबई में होगा रिसेप्शन

    शादी के बाद आमिर खान ने बेटी के लिए ग्रैंड रिसेप्शन का भी प्लान किया है। जो 13 जनवरी 2024 मुंबई में होगा, जिसमें बॉलीवुड के सभी सबसे मशहूर नाम शामिल होंगे। बीते महीने इस कपल की केलवन सेरेमनी हुई थी। बता दें, आयरा के होने वाले पति नुपुर महाराष्ट्रीयन हैं। ऐसे में महाराष्ट्रीयन शादी में केलवन सेरेमनी एक अहम फंक्शन होता है। जो शादी से कुछ महीनों पहले किया जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: बेटी की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा Aamir Khan और Reena Dutt का घर, कल से शुरू होंगे फंक्शन