Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jannat Zubair और Faisal Shaikh का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कहा- 'उसे जाने दो...'

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 01:15 PM (IST)

    टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और फैसल शेख (Faisal Shaikh) को लेकर ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। लंबे वक्त से दोनों रिलेशनशिप मे ...और पढ़ें

    जन्नत जुबैर और फैसल शेख का ब्रेकअप (Photo: Instagram)
    जन्नत जुबैर और फैसल शेख का ब्रेकअप (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. जन्नत और जुबैर का हुआ ब्रेकअप
    2. कई सालों से कर रहे थे डेट
    3. सोशल मीडिया पर है तगड़ी फॉलोविंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी जगह से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर आ रही है। छोटे पर्दे के सबसे चहेते कपल्स में से एक जन्नत जुबैर और फैसल शेख को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें आ रही थीं। खबर थी कि कपल बहुत जल्द शादी करने वाला है। हालांकि आज जो खबर हम आपसे शेयर करने वाले हैं वो आपका दिमाग जरूर चकरा देगी।

    खतरों के खिलाड़ी 12 में साथ आए थे नजर

    सालों पहले दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों को कई इवेंट्स में साथ में घूमते फिरते देखा जाता था। जन्नत और फैसू अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो भी शेयर करते थे। इनकी कहानी चार साल पहले मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई थी और तब से ये साथ में ही स्पॉट होते रहते हैं। दोनों खतरों के खिलाड़ी 12 में एक साथ नजर आए थे और यहीं से इनका रिश्ता मजबूत हुआ।

    यह भी पढ़ें: 'शो के बाद पक्का शादी...' Jannat Zubair को डेट कर रहे Faisal Shaikh, फराह खान ने दिया बड़ा हिंट

    जन्नत ने किया जुबैर को अनफॉलो

    हालांकि अब इस कपल के बारे में जो खबर आ रही है उसने सभी को चौंका के रख दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जन्नत और फैसल का ब्रेकअप हो गया है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा रहा कि जन्नत ने फैसल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि फैसल अभी भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं। अब फैंस को ये बात हजम नहीं हो रही कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।

    जन्नत ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

    एक तरफ जहां कपल ने इस बारे में कोई ऑफिशियल बात नहीं की है वहीं इस बीच जन्नत का एक क्रिप्टिक पोस्ट इस ओर इशारा माना जा रहा है। जन्नत ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,"जो है उसे स्वीकार करो, जो था उसे जाने दो और जो होगा उस पर विश्वास रखो।"

    फराह खान ने भी किया था कंफर्म

    इससे पहले मास्टर शेफ में फिल्म निर्माता फराह खान ने इशारों इशारों में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था। शो में फैसल के खाना पकाने की कला की प्रशांसा करते हुए फराह ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया था। फराह ने कहा,"मैं तो करा के ही रहूंगी तेरी शादी। जन्नत की सैर कराउंगी मैं तुझे। इसके बाद फैसल कहते हैं कि शो के बाद तो मेरी पक्की शादी हो जाएगी।" इस बात के बाद जहां फैसू ब्लश करने लगे तो वहीं दीपिका कक्कड़ ने भी संकेत दिया कि दोनों डेट कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'मैं डर गई थी...' Shah Rukh Khan से ज्यादा फॉलोवर्स होने पर जन्नत जुबैर को इसलिए नहीं हुई थी खुशी