विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फैमिली मैन एक्टर Rohit Basfore का निधन, परिवार ने हत्या की जताई आशंका, ऑटोप्सी रिपोर्ट में बड़े खुलासे

Published: Tue, 29 Apr 2025 08:09 AM (IST)

द फैमिली मैन (The Family Man 3) में काम कर चुके अभिनेता रोहित बासफोर (Rohit Basfore) का निधन हो गया ...और पढ़ें

एक्टर रोहित बासफोर का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एक्टर रोहित बासफोर का हुआ निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रोहित बासफोर का रविवार को हुआ निधन
  2. एक दिन की ट्रिप पर निकले थे रोहित बासफोर
  3. द फैमिली मैन 3 में काम कर चुके थे रोहित

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Basfore Death: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने अभिनेता रोहित बासफोर का निधन हो गया है। रोहित ओटीटी वेब सीरीज और रीजनल टेलीविजन शोज में भी काम कर चुके थे।

रोहित बासफोर के निधन के खबर से उनके फैंस और परिवार को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि अभिनेता का शव रविवार की शाम को के गरभंगा जंगल में एक झरने के पास मिला है। परिवार ने रोहित की मौत को मर्डर बताया है।

दोस्तों के साथ घूमने निकले थे रोहित

ओडिशा बाइट्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले ही रोहित बासफोर मुंबई से गुवाहाटी आए थे। परिवार का कहना है कि वह रविवार की दोपहर करीब 12.30 बजे अपने दोस्तों के साथ एक दिन की ट्रिप पर निकले थे।

Rohit Basfore Photo

Photo Credit - Facebook

दोस्त ने एक्सीडेंट का किया दावा

मगर जब शाम को परिवार का रोहित के साथ कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ तो उन्हें चिंता सताने लगी। बाद में एक दोस्त ने परिवार को एक्सीडेंट की जानकारी दी। बताया कि रोहित को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2025: नंदामुरी बालकृष्णा से लेकर अजीत कुमार तक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए ये सितारे

परिवार ने हत्या की जताई आशंका

द फैमिली मैन 3 एक्टर रोहित की मौत के बाद परिवार ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि हाल ही में रंजीत बासफोर, अशोक बासफोर और धरम बासफोर नाम के तीन व्यक्तियों के साथ रोहित का पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। तीनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। अभिनेता के रिश्तेदारों ने एक जिम मालिक पर भी हत्या की आशंका जताई है, जिसने उन्हें आउटिंग के लिए बुलाया था।

ऑटोप्सी में बड़े खुलासे

हैरानगी की बात है कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में एक्टर की बॉडी पर कई चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रोहित के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में चोटें पाई गई हैं। इस मामले में चार आरोपी फरार हैं। फिलहाल, जांच पड़ताल की जा रही है। रोहित हिट वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 में काम कर चुके थे।

यह भी पढ़ें- 'आतंकियों को ऐसा सबक...', पहलगाम हमले पर फूटा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गुस्सा; कहा- 'पूरा देश एकजुट'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।