विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Family Star एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस

Published: Sun, 07 Apr 2024 02:07 PM (IST)

मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म फैमिली स्टार को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उनकी यह मूवी बीते शुक्रवार ...और पढ़ें

फैमिली स्टार एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Photo Credit: Instagram)
फैमिली स्टार एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. मृणाल ठाकुर ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
  2. परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस
  3. 5 अप्रैल को रिलीज हुई है एक्ट्रेस की फिल्म फैमिली स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्म 'फैमिली स्टार' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस मूवी में उनके साथ विजय देवरकोंडा भी अहम भूमिका में दिखाई दिए हैं। 5 अप्रैल को यह मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और दर्शकों से इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

अब फिल्मी की रिलीज के बाद मृणाल ठाकुर अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने पैपराजी के सामने फिल्म को लेकर बात की और पोज भी देती नजर आईं।

यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda ने सिर्फ इस शख्स के लिए 'फैमिली स्टार' में किया काम, 'रियल हीरो' के नाम लिखा प्यारा मैसेज

एक्ट्रेस ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए जाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर के कुर्ते और डेनिम जींस में दिखाई दे रही हैं।

फैंस को उनका ये सिंपल सा लुक काफी पसंद आ रहा है। बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद एक्ट्रेस ने पैपराजी से भी बात की और बताया कि उनके परिवार को भी यह मूवी काफी पसंद आई है। एक्ट्रेस ने बताया कि यह उनकी पहली रोम-कॉम मूवी है, जिसे करके उन्हें काफी मजा आया। दर्शकों को भी फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने काफी पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह मूवी बहुत ही जल्द हिंदी में भी रिलीज होने वाली है।

फैमिली स्टार का कलेक्शन

मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा की फिल्म फैमिली स्टार को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। अभी इस मूवी को तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो अपने ओपनिंग डे पर मूवी ने 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और दूसरे दिन फिल्म ने 3.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अभी तक इस फिल्म की टोटल कमाई 8.95 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: Family Star की रिलीज से पहले Mrunal Thakur ने लिया भगवान का आशीर्वाद, मंदिर में पूजा-अर्चना करते आईं नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।