विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेत्री जीनत अमान ने बिजनसमैन के खिलाफ दर्ज किया रेप केस

By Rahul soniEdited By:
Updated: Fri, 23 Mar 2018 01:42 PM (IST)

अभिनेत्री जीनत अमान ने इस बिजनसमैन पर इससे पहले भी उन्हें धमकाने और पीछा करने का आरोप लगाया था।

अभिनेत्री जीनत अमान ने बिजनसमैन के खिलाफ दर्ज किया रेप केस
अभिनेत्री जीनत अमान ने बिजनसमैन के खिलाफ दर्ज किया रेप केस

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकार जीनत अमान ने एक बिजनेसमैन के खिलाफ रेप का केस रजिस्टर किया है। बताया जा रहा है कि, यह केस उन्होंने मुंबई स्थित जुहू पुलिस स्टेशन में किया है। 

फिल्म इंडस्ट्री में अपने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री ने एक बिजनेसमैन के खिलाफ रेप केस दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और खबर है कि आज ही उसे कोर्ट में पेश भी किया जाएगा। इसके बाद आगे का इनवेस्टिगेशन होगा। 

यह भी पढ़ें: 'भगत सिंह' पर 1954 में आयी थी पहली फ़िल्म, इतने एक्टर्स निभा चुके हैं 'शहीदे-आज़म' का किरदार

खबर आ रही है कि, जुहू पुलिस स्टेशन ने इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि, अभिनेत्री जीनत अमान ने बिजनसमैन पर इससे पहले भी उन्हें धमकाने और पीछा करने का आरोप लगाया था। 

यह भी पढ़ें: शहीद दिवस पर क्रांतिकारी वीरों को अमिताभ बच्चन ने किया नमन