Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 के अनकट वर्जन में क्या है खास? 20 घंटे की फ्लाइट लेकर अमेरिका फिल्म देखने पहुंची फैन

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 01:48 PM (IST)

    Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के अनसेंसर्ड वर्जन को देखने के लिए एक फैन ने 20 घंटे की हवाई यात्रा की और फिल्म देखी। लेकिन अनसेंसर ...और पढ़ें

    20 घंटे की फ्लाइट लेकर 'धुरंधर 2' देखने गई फैन

    20 घंटे की फ्लाइट लेकर 'धुरंधर 2' देखने गई फैन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) जब से रिलीज हुई है, तबसे सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है। हर तरफ इसी फिल्म की बातें की जा रही हैं। कोई फिल्म की कहानी की बात कर रहा है तो कोई फिल्म के गानों को लेकर चर्चा में लगा हुआ है, तो कहीं फिल्म को प्रोपेगेंडा कहने वालों का शोर है।

    मतलब यही है कि हर तरह से फिल्म की बात हो रही है और अब लीजिए एक शख्स ने फिल्म को लेकर ऐसी दीवानगी दिखाई है कि आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है...

    फ्लाइट से 'धुरंधर 2' देखने गई फैन

    धुरंधर 2 एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है तो वहीं फिल्म को देखने के लिए सिनमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि विदेशों में फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज किया गया है जो भारत में रिलीज हुई फिल्म से 6 मिनट ज्यादा है।

    WhatsApp Image 2026-03-18 at 4.09.20 PM

    मतलब यह है कि यहां फिल्म 3 घंटे 49 मिनट की है तो विदेशों में फिल्म 3 घंटे 55 मिनट की है। अब ऐसे में फिल्म में 6 मिनट ज्यादा क्या दिखा है, यह एक फैन ने बताया है और बड़ी बात यह है कि ये फैन धुरंधर 2 देखने के लिए फ्लाइट से यात्रा करके मूवी देखने पहुंची।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में अपना सीन देखने के लिए तरस रहा है ऑटो ड्राइवर, बोला- 'महीने के 2500 रुपए ही बचते हैं'

    मनाली डे नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने खुद बताया है कि वो फिल्म के 6 मिनट ज्यादा वाले अनसेंसर्ड वर्जन को देखना चाहती थीं, इसलिए उसने सीधे ही भारत से अमेरिका के कैलिफोर्निया की टिकट करा ली और फिल्म देखने पहुंच गईं। हैरानी की बात यह है कि 6 मिनट ज्यादा फिल्म देखने के लिए शख्स ने 20 घंटे का हवाई सफर तय किया है।

    ranveer singh look

    अनसेंसर्ड वर्जन में क्या है खास?

    यूजर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है और बताया है कि आखिर फिल्म के इस अनसेंसर्ड वर्जन में क्या खास है। 6 मिनट ज्यादा लंबी धुरंधर 2 के इस अनकट वर्जन में आखिर ऐसा नजर आया, जो भारतीय फैंस धुरंधर 2 में नहीं देख पाए हैं।

    मनाली ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म को देखते हुए कुछ वीडियोज शेयर किए। इनमें उन्होंने बताया कि फिल्म के अनसेंसर्ड वर्जन देखने के फायदे तो हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इस फिल्म को कैलिफोर्निया में आकर देखा और वो फिल्म के इस अनसेंसर्ड वर्जन को देखना चाहती थीं। वहीं जिन 6 मिनट का जिक्र उन्होंने किया है, असल में उन सीन्स में भर-भरकर गालियों का इस्तेमाल किया गया है।

    Ranveer yt

    इसके अलावा कुछ एक और एक्शन सीन्स इसमें हैं, शायद इन्हीं कुछ सीन्स के चलते विदेशों में धुरंधर 2 भारत से 6 मिनट ज्यादा रिलीज की गई है।

    धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की बात की जाए तो फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अबतक एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। उम्मीद है फिल्म 2 हजार करोड़ तक पहुंच ही जाएगी। आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और संजय दत्त समेत कई स्टार्स नजर आए हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में Rasputin की धुन; आदित्य धर ने इतिहास के 'बदनाम' शख्स से जोड़ा फिल्म का क्लाइमैक्स, पढ़ें पूरी कहानी