Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajpal Yadav के जेल जाने के बाद री-रिलीज होगी ये फिल्म? फैंस ने उठाई मांग, बोले- 'बजट नहीं प्रॉफिट दिलवाएंगे'

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 01:59 PM (IST)

    राजपाल यादव इस वक्त अपनी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वह इस वक्त दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। जिस फिल्म की वजह से राजपाल यादव पर मुसीबत ...और पढ़ें

    फैंस की डिमांड पर री-रिलीज होगी राजपाल यादव की यह फिल्म / फोटो- Instagram

    फैंस की डिमांड पर री-रिलीज होगी राजपाल यादव की यह फिल्म / फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस केस की वजह से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर ने 5 फरवरी 2026 को सरेंडर किया था। ये पूरा मामला साल 2010 में शुरू हुआ, जब राजपाल यादव ने एक फिल्म बनाने के लिए दिल्ली की एक फर्म 'मुरली प्रोजेक्ट्स' से 5 करोड़ का लोन लिया था।

    2012 में उन्होंने फिल्म बनाई, लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिसकी वजह से वह लोन नहीं चुका पाए और उनके दिए सारे चेक बाउंस हो गए। कॉमेडियन एक्टर राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में अब उनके चाहने वाले खड़े हो गए हैं और उन्होंने फिल्म को री-रिलीज करने की डिमांड की है।

    14 साल बाद क्या री-रिलीज होगी राजपाल यादव की फिल्म?

    राजपाल यादव जिस फिल्म की वजह से जेल पहुंचे हैं, उसका टाइटल है 'अता पता-लापता', जिसका निर्देशन और निर्माण खुद एक्टर ने किया था। यह फिल्म 5 से 11 करोड़ के बीच के बजट में बनी थी। 14 साल पहले यह फिल्म भले ही न चली हो, लेकिन अब ऑडियंस इसे थिएटर्स और यूट्यूब पर दोबारा देखना चाहती है।

    यह भी पढ़ें- 1 करोड़ 11 लाख की मदद, म्यूजिक वीडियो की कमाई देंगे गुरू रंधावा; Rajpal Yadav की मदद के लिए आगे आए सितारे

    'अता-पता लापता' के ट्रेलर के नीचे YOUTUBE पर कमेंट बॉक्स में जाकर फैंस ने ये वादा किया है कि वह एक्टर की खातिर ये फिल्म जरूर देखेंगे। एक यूजर ने लिखा, "इस फिल्म को दोबारा री-रिलीज किया जाए। मुझे उम्मीद है कि इसे सब थिएटर्स में जाकर देखेंगे। मैं तो पक्का देखूंगी।"

    खबरें और भी

    youtube

    दूसरे यूजर ने लिखा, "प्लीज इसे आप सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज कर दो।" एक और अन्य यूजर ने लिखा, "यह फिल्म यूट्यूब पर भी रिलीज कर सकते हो और हर कोई इसे देखे। शायद इससे उनके फाइनेंशियल प्रॉब्लम थोड़े कम हो जाएं।"

    राजपाल यादव

    हम कर्जे के पैसे के साथ प्रॉफिट दिलवाएंगे-फैंस

    राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी को देखते हुए एक अन्य फैन ने लिखा, "आप मूवी को री-रिलीज कर दो, हम कर्जे का पैसा प्लस पूरे का पूरा प्रॉफिट दिलवा देंगे।" एक और फैन ने लिखा, "भाई मूवी प्लीज सिनेमाघरों में री-रिलीज कर दो, हम सब मिलकर उन्हें सपोर्ट करेंगे।"

    फैंस

    आपको बता दें कि सोनू सूद के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भले ही राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में चुप्पी साधी हुई है, लेकिन अभिनेता के चाहने वाले उनके साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़े हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- 11 करोड़ बजट, 42 लाख कमाई; वो 'मनहूस' फिल्म जिसने Rajpal Yadav को किया कंगाल, 20 सितारे भी नहीं बचा पाए लाज!