Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhuri Dixit Photos: माधुरी दीक्षित की ये फोटो देख फटी रह गई फैंस की आंखें, यूजर्स बोले- 'ऐसी खूबसूरती के लिए...'

    By JagranEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 26 Sep 2022 04:12 PM (IST)

    Madhuri Dixit Photo धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी तस्वीरों से अक्सर ही फैंस का दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसी फोटो शेयर की है जो उनके चा ...और पढ़ें

    File Photo of Actress Madhuri Dixit Nene
    File Photo of Actress Madhuri Dixit Nene

    नई दिल्ली, जेएनएन। Madhuri Dixit Photos धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की शोख अदाओं के लाखों दीवाने हैं। उनकी अदायगी तो सबने देखी है, मगर एक्टिंग के अलावा जो बात माधुरी को फैंस के और करीब लेकर आती है, वह है उनके लुक्स। 80 के दशक की इस एक्ट्रेस का जलवा आज भी कायम है, फिर वह चाहे फिल्मों में हो या, रियलिटी शो में या हो सोशल मीडिया पर। माधुरी, अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनकी दिलकश अदाएं फैंस का मन मोह लेती हैं। इस खूबसूरत अदाकारा ने नवरात्रि पर ऑरेंज साड़ी में कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं , जो उनके फैंस का दिल लूट रही हैं।

    चेहरे की मुस्कुराहट लगा रही खूबसूरती में चार चांद

    माधुरी दीक्षित ने एक ब्रांड प्रमोशन के तौर साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कातिल अदाओं से माधुरी फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं। चेहरे की मुस्कुराहट माधुरी की खूबसूरती में चार चांद लगा रही। धक-धक गर्ल की ये फोटो सिर्फ उनके फैंस को ही नहीं, बल्कि सेलेब्रिटी फ्रेंड्स को भी बहुत पसंद आ रही है। 'झलक दिखला जा' में उनके साथ शो जज कर चुके कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने इमोजी देकर माधुरी की फोटो पर अपना प्यार लुटाया है।

    माधुरी दीक्षित वर्क फ्रंट

    माधुरी, कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन 10 को होस्ट कर रही हैं। उन्होंने पहले भी झलक के कई सीजन को होस्ट किया है। हाल ही में अमेजन प्राइम ने माधुरी दीक्षित स्टारर पहली इंडियन ओरिजनल मूवी 'मजा मा' का ट्रेलर लॉन्च किया। यह फिल्म एक परिवार की कहानी के ईद गिर्द घूमती है, जिसमें माधुरी मां की भूमिका में नजर आएंगी।

    इस फिल्म के साथ यह पहली बार होगा, जब माधुरी गरबा की थाप पर थिरकती नजर आएंगी। यह फिल्म 6 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

    यह भी पढ़ें: O Sajna रीमिक्स गाने के खिलाफ हुई म्यूजिक इंडस्ट्री! फाल्गुनी पाठक के बाद फूटा इस सिंगर का गुस्सा, एक्शन की मांग

    खबरें और भी