Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidharth-Kiara Reception: पार्टी में कहर बनकर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, किलर लुक देख फैंस बोले- दुल्हन भी फेल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 01:04 PM (IST)

    Sidharth-Kiara Reception सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी फिल्म हस्तियों से सजी हुई थी। रविवार की शाम कई नामी लोगों ने उनकी रिस ...और पढ़ें

    File Photo of Shilpa Shetty (Right) and Kiara Advani and Sidharth Malhotra from Reception (Left)
    File Photo of Shilpa Shetty (Right) and Kiara Advani and Sidharth Malhotra from Reception (Left)

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding Reception: बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सात फरवरी को शादी की। विवाह के बाद दोनों ने दिल्ली में अपने रिश्तेदारों और फ्रेंड्स को रिसेप्शन पार्टी दी। इसके बाद कपल ने रविवार 12 बजे मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी रखी, जहां की शाम फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से भरी रही। इस ग्रैंड पार्टी में आलिया भट्ट, अजय देवगन, दिशा पाटनी सहित कई सितारे पहुंचे। सभी ने कैमरे के सामने पोज दिए। इस बीच शिल्पा शेट्टी के लुक ने पैपराजी का अटेंशन सबसे ज्यादा अपनी ओर आकर्षित किया।

    फिटनेस फ्रीक हैं शिल्पा

    शिल्पा शेट्टी अदायगी के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी काफी ज्यादा फेमस हैं। यूट्यूब पर योगा से जुड़े उनके कई वीडियो हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही अपने फैंस को फिट रहने के नए-नए फंडे बताती रहती हैं। शिल्पा अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि बढ़ती उम्र में भी उनके चेहरे पर झाइयां नजर नहीं आतीं। एक्ट्रेस किसी भी ड्रेस में अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट कर लेती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    साड़ी में फ्लॉन्ट किया फिगर

    सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में शिल्पा सिल्वर शिमर साड़ी पहन कर आई थीं। पार्टी एंजाय करने के साथ ही उन्होंने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए। उनके लुक और फिटनेस को देख फैंस भी हैरान हैं। यह कोई साधारण तरीके की साड़ी नहीं, बल्कि थाई हाई कट की डिजाइन के साथ बनी साड़ी थी। फैंस ने इनके लुक पर तारीफों के पुल बांधे हैं। एक ने कहा कि शिल्पा शेट्टी के आगे दुल्हन भी फेल है।

    एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'उम्र इनके लिए सिर्फ एक नंबर है और इन्होंने यह साबित कर दिया।' फैंस ने उनकी ड्रेसिंग सेंस को किलर बताया है।

    यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara Wedding Reception: मीडिया के सामने रोमांटिक हुए सिद्धार्थ कियारा, लगा सितारों का मेला

    यह भी पढ़ें: Abhishek Pathak Wedding Video: फेयरीटेल से कम नहीं अभिषेक पाठक की वेडिंग, फैंस के बीच वायरल हुआ खूबसूरत वीडियो

    खबरें और भी