Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विक्की कौशल को 'जरा हटके जरा बचके' जैसी फिल्म देने के लिए फैन ने किया शुक्रिया, कहा- हिंदी सिनेमा जिंदाबाद

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 10:43 AM (IST)

    जरा हटके जरा बचके शानदार कलेक्शन कर रही है। इस बात का प्रमाण सिर्फ मूवी का कलेक्शन नहीं बल्कि लोगों का रिएक्शन भी है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया ज ...और पढ़ें

    File Photo of Vicky Kaushal. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Vicky Kaushal. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'जरा हटके जरा बचके'
    2. दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही विक्की कौशल-सारा अली खान की फिल्म
    3. फैंस ने विक्की के लिए कही दिल छू देने वाली बात

    नई दिल्ली, जेएनएन। सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। दो जून को रिलीज हुई इस फिल्म टिकट विंडो पर अब तक शानदार पकड़ बनाए हुई है।

    लोगों को सारा और विक्की की यह लाइट कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर फिल्म पसंद आ रही है। इसका उदाहरण न सिर्फ फिल्म कलेक्शन है, बल्कि सामने आया यह वीडियो भी है, जिसमें एक व्यक्ति विक्की कौशल के सामने उनकी फिल्म की तारीफ कर रहा है।

    सामाजिक फिल्म है 'जरा हटके जरा बचके'

    'जरा हटके जरा बचके' सामाजिक फिल्म बताई जा रही है। फिल्म इस तरह से बनाई गई है कि इसे कोई भी अपने परिवार के साथ देख सकता है। कहानी के साथ ही ये बात भी लोगों को अपील कर रही है कि फिल्म इस बात को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

    रविवार को विक्की ने लोगों का रिएक्शन देने के लिए थिएटर में सरप्राइज विजिट किया। इस दौरान फैंस उन्हें अपने बीच देखकर गदगद तो हुए ही, साथ ही उन्हें इतनी एंटरटेनिंग मूवी देने के लिए जमकर तारीफ भी की।

    फैन ने जमकर की 'जरा हटके जरा बचके' की तारीफ

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विक्की कौशल थिएटर के बाहर कई लोगों के बीच मौजूद नजर आ रहे हैं। भीड़ के बीच में एक व्यक्ति उनके सामने खड़े होकर उन्हें इतनी बेहतरीन फिल्म करने, और सिनेमा में वही पुराना मैजिक वापस लाने के लिए धन्यवाद करते देखे जा सकते हैं।

    वीडियो में व्यक्ति कहते सुने जा सकते हैं, ''हम चाहते हैं कि सिनेमा में वही पुराने दिन वापस आएं, और इस पर्सन ने (विक्की कौशल) उन पुराने दिनों को वापस लेकर आए हैं।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    'जरा हटके जरा बचके' का कलेक्शन

    बता दें कि ऑडियंस के दिलों को छू रही फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने तीन दिनों में ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 5.49 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दूसरे दिन कमाई में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली, जिस की फिल्म की कमाई 7.20 करोड रुपए हो गई। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 9.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से मूवी का कुल कलेक्शन 22.59 करोड़ हो गया है।

    खबरें और भी