Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishab Shetty के गले में गोल्ड चेन, रजनीकांत के घर में मॉस्किटो बैट देख छूटी फैंस की हंसी, किए मजेदार कमेंट

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 10:47 AM (IST)

    फिल्म कांतारा का जादू हर किसी पर सिर चढ़कर बोल रहा है। कई एक्टर्स ने फिल्म निर्देशन और कहानी की तारीफ की है। इसी कड़ी में सुपरस्टार रजनीकांत का भी नाम ...और पढ़ें

    Kantara Actor met Rishab Shetty met Rajnikanth. Photo Credit Rishab Shetty Instagram
    Kantara Actor met Rishab Shetty met Rajnikanth. Photo Credit Rishab Shetty Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत फिल्म 'कांतारा' शुरुआत से ही छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को हर राज्य से, क्रिटिक्स से और यहां तक कि कुछ अभिनेता व अभिनेत्रियों से भी तारीफ मिली है। इसी कड़ी में सुपरस्टार भी हैं, जिन्होंने हाल ही में कांतारा की खूब तारीफ की। रजनीकांत मिली तारीफ के बाद ऋषभ शेट्टी ने उनसे मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। लेकिन इन तस्वीरों में फैंस ने कुछ ऐसा भी देखा, जिस पर वह खूब चुटकी ले रहे हैं।

    जानकारी के लिए बता दें कि कांतारा कन्नड़ की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। हिंदी बेल्ट में यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज की गई थी।

    (Photo Credit Rishab Shetty Instagram)

    बहुत से लोगों ने इस बात पर गौर किया कि ऋषभ के गले में गोल्ड चेन है। फैंस ने यह अनुमान लगाया है कि ऋषभ को यह चेन रजनीकांत ने दी है। एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट किया, 'क्या किसी ने ऋषभ शेट्टी के गले में सोने की चेन पर गौर किया? मुझे लगता है यह रजनीकांत सर ने गिफ्ट की होगी। यह चेन पहले उनके गले में देखी गई फिर ऑनर किए जाने के बाद गले से गायब है।'

    (Photo Credit Rishab Shetty Instagram)

    इसी के साथ लोगों ने एक और मजेदार बात पर गौर किया। फोटो में ऋषभ और रजनीकांत बातें करते नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में मेज पर कुछ ऐसी चीजें रखी हैं, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इनमें मोबाइल फोन, गौतम बुद्ध की एक प्रतिमा है। फैंस ने गौर किया कि टेबल पर मॉस्किटो बैट भी रखा है। हालांकि, यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन फैंस ने इस पर मजे लेना शुरू कर दिया।

    (Photo Credit Rishab Shetty Instagram)

    मॉस्किटो बैट देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट

    तस्वीरों में मॉस्किटो बैट देखने के बाद लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह जानकर राहत मिली कि रजनी सर को भी मॉस्किटो बैट की जरूरत पड़ती है। मुझे लगा शायद मच्छर उनके घर में घुसने की हिम्मत भी नहीं करते होंगे।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'रजनीकांत सर मॉस्किटो बैट का इस्तेमाल करते हैं। मुझे लगा था कि इसका यूज सिर्फ मिडिल क्लास परिवारों में होता होगा।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Thank god Collection Day 5: ओपनिंग डे से सुस्त कमाई करने वाली थैंक गॉड ने पांचवे दिन किया चौंकाने वाला कलेक्शन

    यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की बीमारी के बारे में जानकर घबराई फिल्म इंडस्ट्री, सेलेब्स ने की जल्द ठीक होने की कामना