Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईसा मसीह की फोटो के आगे प्रार्थना करते नजर आए गोविंदा, गुस्साए फैंस बोले- 'तुम्हें अभी अनफॉलो करता हूं...'

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 01:50 PM (IST)

    गोविंदा (Govinda) को बॉलीवुड का हीरो नंबर 1 कहा जाता है। लेकिन इस बार फैंस ने अपने फेवरेट हीरो की तारीफ करने के बजाए उन्हें जमकर ट्रोल किया है। दरअसल ...और पढ़ें

    गोविंदा ने की ईसा मसीह के आगे प्रार्थना
    गोविंदा ने की ईसा मसीह के आगे प्रार्थना

    HighLights

    1. गोविंदा को करना पड़ा फैंस की आलोचना का सामना
    2. गोविंदा से फैंस बोले भोलेनाथ के मंदिर जाओ
    3. ईसा मसीह के आगे प्रार्थना करते नजर आए एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हमने अक्सर सेलेब्स को अपनी कुछ धार्मिक मान्यताओं और आस्थाओं की वजह से ट्रोल होते देखा है। कई बार अपने धर्मों के बाहर विशेष धार्मिक मान्यताओं का पालन करने की वजह से इन हस्तियों को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। सेलेब्स की ये हरकते सोशल मीडिया पर विवाद को जन्म देती हैं।

    ऐसे ही एक सेलिब्रिटी हैं जिन्हें इस समय अपनी पोस्ट की वजह से फैंस की भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

    ईसा मसीह के आगे प्रार्थना करते नजर आए एक्टर

    गोविंदा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अपनी पुरानी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने चर्च में प्रार्थना करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसकी वजह से उनके फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया। फैंस और फॉलोअर्स जमकर उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

    गोविंदा ने जो वीडियो पोस्ट की है उसमें वह येलो कलर की टी शर्ट में ईसा मसीह की तस्वीर के सामने हाथ जोड़े प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। फैंस को गोविंदा का ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्टर की आलोचना करनी शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें: Govinda के बेटे Yashwardhan के डांस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, पंजाबी गाने पर दिखाया टैलेंट, वायरल हुआ वीडियो

    फैंस ने दी गोविंदा को सलाह

    इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही ये वीडियो तेजी से वायरल हो गई। इस पर अब तक 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मैं तुझे अभी अनफॉलो कर रहा हूं, भाग।' 'कृष्ण की शरण में जाओ' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया।

    खबरें और भी

    वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- 'गोविंदा का मतलब कृष्ण होता है और तुझे शर्म आनी चाहिए ऐसी जगह जाकर हाथ जोड़ रहा है।' वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें भगवान भोले की शरण में जाने की सलाह दी। जबकि एक यूजर ने उन्हें ब्लेसिंग देते हुए लिखा- 'हमारे गुरु जी आपकी हर एक मनोकामना पूर्ण हो।'

    यह भी पढ़ें: 8 साल पुरानी लड़ाई भूल Govinda ने बहू कश्मीरा को किया माफ, आरती की शादी में लुटाया प्यार, ये रहा वीडियो