Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Farah Khan ने साधा बॉलीवुड हसीनाओं की सर्जरी पर निशाना? इस अकेली एक्ट्रेस को बताया 'नेचुरल ब्यूटी'

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 10:13 PM (IST)

    निर्देशक फराह खान ने हाल ही में एक व्लॉग में बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सुंदरता पर मजाकिया अंदाज में जोक किया। उन्होंने एक एक्ट्रेस को छोड़कर अन्य अभिनेत् ...और पढ़ें

    फराह खान को सिर्फ ये हसीना लगती है नेचुरल ब्यूटी/ फोटो- Instagram

    फराह खान को सिर्फ ये हसीना लगती है नेचुरल ब्यूटी/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के सर्जरी करवाने को लेकर हमेशा ही चर्चा होती रहती है। जब भी किसी हीरोइन के फेस के फीचर में कोई बदलाव दिखता है, तो यूजर्स उसे तुरंत ही 'प्लास्टिक सर्जरी' बता देते हैं। इंस्टाग्राम पर भी कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जहां खुद को डॉक्टर बताकर कुछ लोग ये दावा करते हैं कि कौन सी एक्ट्रेस नेचुरल ब्यूटी है और कौन सी नहीं।

    नेचुरल ब्यूटी को लेकर बोलने वालों की लिस्ट में अब डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान का नाम भी शामिल हो गया है। जिन्होंने मजाकिया अंदाज में एक्ट्रेसेस की ब्यूटी पर जोक मारा, लेकिन वह अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

    फराह खान ने इस हसीना को कहा नेचुरल ब्यूटी

    फराह खान और दिलीप की Youtube वीडियोज फैंस को बहुत ही एंटरटेन करती हैं। दोनों की जुगलबंदी पर लोग खूब प्यार बरसाते हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में फराह खान अपने व्लॉग में एक स्किन केयर ब्रांड को प्रमोट कर रही थीं। तभी दिलीप ने उनकी 'ग्लोइंग स्किन' को लेकर 'कॉम्प्लीमेंट' दिया।

    यह भी पढ़ें- The 50 में हुई Bigg Boss की इन 'लेडी बॉसेज' की एंट्री? साथ में 50 लाख का ट्विस्ट भी

    फराह खान ने भी मस्ती में फेस ब्रश से मेकअप सेट करते हुए इसे 'नेचुरल ग्लो' और 'इनर ब्यूटी' बताया। बाद में उन्होंने कैमरे की तरफ देखा और स्किनकेयर ब्रांड को प्रमोट करते हुए कहा, "दिलीप को सोचने दो कि मैं नेचुरल ब्यूटीफुल हूं।"

    खबरें और भी

    farah khan  (4)

    खैर उनकी मस्ती मजाक यहीं पर नहीं रुकी। जब बातों ही बातों फराह खान से बॉलीवुड में ब्यूटी स्टेंडर्ड के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत कहा, "ऐश्वर्या राय को छोड़कर शायद ही कोई नेचुरल ब्यूटीफुल होगा।" फराह खान के मुंह से निकले मस्ती-मजाक में यही शब्द सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए और एक्ट्रेस के 'ब्यूटी स्टैंडर्ड' की चर्चा फिर शुरू हो गई।

    farah khan  (5)

    फराह खान ने अपनी अगली फिल्म पर की बात

    मैं हूं ना, ओम शांति ओम और तीस मार खान जैसी फिल्मों की निर्देशक फराह खान ने व्लॉग में ही अपनी आगामी फिल्म के बारे में भी बात की। जब वह नकुल मेहता के घर पहुंची थीं, तो उन्होंने कहा, "अभी बनाऊंगी मैं फिल्में, जब बच्चे कॉलेज चले जाएंगे फिर बनाऊंगी।"

    यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor की वाइफ करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? मीरा राजपूत को मिला फिल्म का ऑफर