यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Farah Khan Birthday: बॉलीवुड के इस शादीशुदा एक्टर के लिए धड़कता था फराह खान का दिल, सालों बाद बयां की फीलिंग्स
Farah Khan Birthday हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस करियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान कुंदेर सोमवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फराह के इस खास ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Farah Khan Birthday: फराह खान बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और सक्सेसफुल कोरियाग्राफर्स में गिनी जाती हैं। शाह रुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक, वह लगभग सभी बड़े स्टार को डांस सिखा चुकी है। कोरियाग्राफी के अलावा वह कई फिल्में भी डायरेक्ट कर चुकी हैं। फराह आज यानी 9 जनवरी को अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।
बेबाक है फराह का अंदाज
फराह खान आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की है। छोटी उम्र में ही वह अपना करियर बनाने निकल पड़ी और आज वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी शख्सियत हैं। फराह अपने काम को लेकर जितनी सीरियस हैं, उतनी ही मजेदार वह रियल लाइफ में हैं। उनके सामने कितना भी बड़ा स्टार क्यों न खड़ा हो, अपने बेबाक अंदाज और सेंस ऑफ ह्यूमर से वह सबकी बोलती बंद कर देती हैं। अपने इसी अंदाज की वजह से वह अब तक कई रियलिटी शोज की मेजबान भी बन चुकी हैं।
View this post on Instagram
इस एक्टर पर था क्रश
एक बार तो फराह खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया था कि सुनने वाले हैरान रह गए। रियलिटी शो द खतरा खतरा शो की होस्टिंग के दौरान फराह ने एक बार एक्ट्रेस अनन्या पांडे को बतौर गेस्ट बुलाया और उनके सामने अपने दिल का हाल बयां करते हुए बताया कि 90 के दशक के दौरान वह उनके पिता यानी चंकी पांडे को बेहद पसंद करती थीं और वह उनके क्रश हुआ करते थे। यहां तक कि फराह ने उनकी पत्नी भावना पांडे, जो उस वक्त उनकी गर्लफ्रेंड थीं, से भी दोस्ती कर ली थी ताकि उन्हें चंकी के साथ काम करने का मौका मिल सके।
View this post on Instagram
भगवान का किया शुक्रिया
बातचीत के दौरान फराह ने आगे बताया कि जब फिल्म हाउसफुल के दौरान उन्हें सालों बाद चंकी के साथ काम करने का मौका मिला तो उन्होंने भगवान का शुक्रिया किया कि अच्छा हुआ भावना ने चंकी से शादी कर ली और वह बच गईं। फराह की ये बातें सुनकर अनन्या पांडे की हंसी छूट गई।
खबरें और भी
View this post on Instagram