Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फराह खान 22 साल बाद ला रहीं Mai Hoo Na का सीक्वल? डायरेक्टर ने खुद खोला राज

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 02:11 PM (GMT+05:30)

    मीडिया में खबरें थीं कि फराह खान शाहरुख खान के साथ 'मैं हूं ना 2' की योजना बना रही हैं, जिसमें शाह रुख का डबल रोल होगा। ये दोनों किरदार एक दूसरे के वि ...और पढ़ें

    फराह खान और शाह रुख खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    फराह खान और शाह रुख खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी समय से मीडिया में ये खबर आ रही थी कि फराह खान (Farah Khan) शाह रुख खान (Shah rukh Khan) के साथ 'मैं हू ना' (Main Hoo Na) का सीक्वल प्लान कर रही हैं। मैं हूं ना एक रोमांटिक फिल्म थी जोकि साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जायद खान, सुष्मिता सेन और अमृता राव नजर आए थे।

    शाह रुख जल्द शुरू करेंगे शूटिंग?

    कहा जा रहा था कि फराह इसका सीक्वल लेकर आने वाली हैं जिसमें शाह रुख खान का डबल रोल होगा। अब फाइनली डायरेक्टर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। फराह ने कहा कि वो मैं हू ना 2 को लेकर कुछ प्लान नहीं कर रही हैं। इस खबर को और हवा तब मिली जब ये कहा गया कि शाह रुख खुद आकाश कौशिक के साथ मिलकर इसकी स्टोरी पर काम कर रहे और स्क्रीनप्ले लिखा जा रहा है।

    Shah rukh (59)

    यह भी पढ़ें- 'मैं हूं ना' वाला जादू बिखेरेंगी फराह खान, क्या Youtube के पैसों से बनेगी Shah Rukh Khan की अगली फिल्म?

    साल 2004 में आई थी मैं हू ना

    शाह रुख और फराह ने आखिरी बार साल 2004 में हैप्पी न्यू ईयर में साथ काम किया था। तभी से फैंस इस रियूनियन को देखने के लिए बेताब थे। ऐसे में इस अनाउंसमेंट ने उनके उत्साह में चार चांद लगा दिए थे। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में फराह ने कहा कि वो इस तरह की अफवाह पर बिल्कुल विश्वास नहीं करती हैं।

    Shah rukh (58)

    क्या थी मैं हू ना की कहानी?

    'मैं हूं ना' मेजर राम प्रसाद शर्मा की कहानी है, जिन्हें अपने सौतेले भाई और सौतेली मां समेत अपने बिछड़े परिवार से दोबारा मिलने का मौका मिलता है। रिश्तों को फिर से संवारते हुए उन्हें सेना प्रमुख की बेटी संजना को पूर्व सेना अधिकारी राघवन से संभावित खतरे से बचाना होता है। इन दोनों उद्देश्यों के लिए वे दार्जिलिंग जाते हैं। यह फिल्म दोस्ती, भाईचारे और प्यार के भावों को दर्शाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 22 साल बाद आ रहा Shah Rukh Khan की इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल, ओरिजिनल कास्ट संग वापसी कर रहीं फराह खान!