यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chunky Pandey Secrets: चंकी पांडे की बीवी होतीं फराह खान! एकता कपूर ने भी खोला अपना सीक्रेट
चंकी पांडे अपने जमाने के हैंडसम हीरो थे। उनके पीछे कई सेलेब्रिटी ऐसे दीवाने थे कि उनसे शादी तक करने को तैयार थे। वर्षों बाद चंकी पांडे को लेकर कई बी ट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। 80 के दशक के हीरो चंकी पांडे एक समय पर बॉलीवुड में कई सेलेब्रिटीज के क्रश हुआ करते थे। यह वह दौर था जब चाहे कोई एक्ट्रेस हो या प्रोड्यूसर, वह चंकी पांडे से शादी तक करने को राजी थी। अब चंकी पांडे फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इनकी बेटी अनन्या बड़े बैनर की फिल्मों के जरिये अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हैं। हाल ही में अनन्या पांडे ने चंकी के बर्थडे पर कुछ तस्वीरें डालते हुए उन्हें विश किया।
तस्वीरों के जरिये अनन्या ने चंकी के साथ अपने बचपन से लेकर अभी तक कि कुछ यादों को ताजा किया। लेकिन, इस पोस्ट पर सबसे जयादा जिस बात ने ध्यान खींचा था, वह थे कुछ सेलेब्रिटीज के कमेंट्स। अनन्या के पोस्ट पर फराह खान समेत कई सेलेब्रिटी ने कमेंट किया। मगर इसमें सबसे मजेदार कमेंट था फराह खान का। इसी के साथ फराह ने रिवील किया कि कभी उन्हें चंकी पांडे पर बहुत क्रश था। आज वह अनन्या पांडे की मां हो सकती थीं।

सिर्फ फराह ही नहीं, बल्कि मलाइका अरोड़ा और एकता कपूर तक को चंकी पर क्रश था। एकता कपूर तो चंकी को इतना पसंद करती थीं कि वह उन्हें देखकर ब्लश तक करने लग जाएं। चंकी के साथ पुराने दिनों की एक फोटो शेयर करते हुए खुद एकता ने इस बात का खुलासा किया।
तो चंकी की पत्नी होतीं एकता कपूर?
एकता कपूर ने किसी पार्टी की फोटो शेयर करते हुए कहा कि अगर उन दिनों में जब वह चंकी को देख कर ब्लश करती थीं, तब चंकी ने रिएक्ट किया होता तो आज वह भी बी टाउन पत्नियों में से एक होतीं।
खबरें और भी
.jpg)
स्टार स्टडेड था चंकी पांडे का बर्थ डे
चंकी पांडे 60 वर्ष के हो गए हैं। लेकिन इस उम्र में भी उनकी फिटनेस देखने लायक है। चंकी ने अपना जन्मदिन सितारों से सजी पार्टी में खूब सारी मस्ती के साथ सेलिब्रेट किया था। उनकी स्टार स्टडेड पार्टी में सनी देओल, विनोद खन्ना, रेखा, किमी आरडी बर्मन, प्रेम चोपड़ा समेत कई और दिग्गज सेलेब्स आए।