Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    300 करोड़ रुपये के लिए पति और बच्चों को छोड़ने को तैयार हो गईं फराह खान, बोलीं- इस एक्टर के साथ...

    Updated: Wed, 29 May 2024 02:18 PM (IST)

    कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक एपिसोड की क्लिप शेयर की है। इस एपिसोड में फराह खान और अनिल कपूर नजर आए थे। शो में कपिल के साथ एक् ...और पढ़ें

    Farah Khan and Anil Kapoor on Kapil Sharma Show
    Farah Khan and Anil Kapoor on Kapil Sharma Show

    HighLights

    1. कपिल के शो पर नजर आए फराह खान और अनिल कपूर
    2. फराह बोलीं - टॉम क्रूज के पास चली जाउंगी
    3. फराह खान को किसने दिए 300 करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर कई सारे सितारे शिरकत कर चुके हैं। हाल ही में इसके एक एपिसोड में मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान और अनिल कपूर ने मौजूदगी दर्ज की। वहीं इस दौरान दोनों कई मौके पर एक दूसरे की टांग खींचते और बी-टाउन के कई सीक्रेट खोलते नजर आए। वैसे भी फराह खान का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है। सोशल मीडिया पर भी वो कई खास मौको पर इस तरह का मजाक करती नजर आती हैं।

    शो में बातचीत के दौरान कपिल शर्मा मजाकिया अंदाज में फराह खान से पूछते हैं कि अगर कोई गलती से आपके अकाउंट में 300 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर देता है, तो आप क्या करेंगी? इस बात पर फराह खान ने जो जवाब दिया उससे सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

    इस पर फराह तुरंत कहती हैं कि अगर कोई मुझे 300 करोड़ रुपये देगा तो मैं यहां क्यों रहूंगी? मैं तुरंत अपने पति और बच्चों को छोड़कर कहीं चली जाउंगी। फराह की इस स्टेटमेंट पर अर्चना पूरन सिंह कहती हैं- 'मुझे लगता है कि तुम अपने बच्चों को नहीं छोड़ोगी लेकिन पति को छोड़ दोगी।'इस पर फराह कहती हैं - येस ओके।

    यह भी पढ़ें: Farah Khan की है काली जुबान, कपिल शर्मा के शो में बोलीं- 'मैं बददुआ देती हूं कि तेरी...'

    टॉम क्रूज के पास जाउंगी मैं - फराह

    अर्चना आगे कहती हैं, मुझे लगता है कि तुम्हें इन पैसों को बच्चों के साथ एंजॉय करना चाहिए। इस पर फराह उन्हें बीच में टोकते हुए कहती हैं,'उनके साथ क्या मजा आएगा, टॉम क्रूज के पास जाउंगी न मैं...इस पर अर्चना फराह को चिढ़ाते हुए कहती हैं कि अच्छा, दूसरा प्लान रेडी है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने शो का ये अनकट वर्जन अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। ऐसे ही कई अन्य फनी मोमेंट्स एंजॉय करने के लिए आप कपिल शर्मा के यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: एड शीरन की पार्टी में Farah Khan ने नशे की धुत में DJ के साथ कर दी थी ऐसी हरकत, कहा- 'क्या मय्यत...'

    कपिल शर्मा के शो पर ये गेस्ट आ चुके हैं नजर

    फराह खान से पहले द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सिंगर और सॉन्ग राइटर एड शीरन (Ed Sheeran) नजर आ चुके हैं। इसके अलावा आने वाले समय में कार्तिक आर्यन,जान्हवी कपूर,राजकुमार राव,बादशाह और सानिया मिर्जा भी शो पर आ सकते हैं।