Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Main Hoon Na के लक्ष्मण के लिए Hrithik Roshan थे पहली पसंद, फराह खान ने बताया Zayed Khan को कैसे मिला रोल?

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 06:08 AM (IST)

    फराह खान (Farah Khan) ने निर्देशक के तौर पर साल 2004 में आई मैं हूं ना (Main Hoo Na) से डेब्यू किया था। इसमें शाह रुख खान ने लीड रोल की भूमिका निभाई थ ...और पढ़ें

    फराह खान इस फिल्म में ऋतिक रोशन को करना चाहती थी कास्ट (Photo Credit- Instagram)
    फराह खान इस फिल्म में ऋतिक रोशन को करना चाहती थी कास्ट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. फराह खान ने शेयर किया मैं हूं ना कि कास्टिंग का किस्सा
    2. फिल्म के लिए पहली पसंद थे ऋतिक रोशन
    3. जायद खान को इस वजह से मिला था फिल्म में रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फराह खान ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक 'मैं हूं ना' फिल्म से शुरुआत की। इसमें पहली बार उन्होंने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम किया था। साल 2004 में आई इस मूवी को शायद ही कोई भूला सकता है। सिनेमा लवर्स के बीच इस फिल्म का जिक्र जरूर चलता है, लेकिन इस फिल्म में शाह रुख के भाई का रोल ऋतिक रोशन करने वाले थे। अब कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बनीं फराह खान (Farah Khan) ने इस बारे में खुलकर बात की है।

    इन दिनों मैं हूं ना सिक्वल बनाने की चर्चा चल रही है। पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया कि फराह खान ने फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए आइडिया तैयार कर लिया है। फराह और शाह रुख की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी है। अगर अब एक बार फिर दोनों साथ आते हैं, तो यह फिल्म फैंस के लिए थोड़ी स्पेशल साबित हो सकती है। 

    फराह ने शेयर किया मैं हूं ना की कास्टिंग का किस्सा

    फराह खान ने हाल ही में मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में 'मैं हूं ना' फिल्म की कास्टिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और सोहेल खान जैसे कई स्टार्स को जायद खान की भूमिका वाला किरदार ऑफर किया गया था।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Main Hoon Na के सीक्वल की तैयारी हुई शुरू, फराह खान की फिल्म में 'मेजर राम' बन नजर आएंगे Shah Rukh Khan?

    कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से बात करते हुए फराह ने इस बात का खुलासा किया कि शाह रुख खान हमेशा उनकी फिल्मों के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन दूसरे स्टार्स को कास्ट करना उनके लिए आसान काम नहीं होता है। उनका कहना है कि मैं हूं ना के दौरान शुरुआत में केवल शाह रुख और सुष्मिता सेन ने ही तैयार थे।

    खबरें और भी

    जायद खान को कैसे मिला फिल्म में रोल?

    साल 2004 की हिट फिल्म के लिए जायद खान पहली पसंद नहीं थे। उन्होंने फिल्म में शाह रुख के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इसके लिए फराह ने ऋतिक रोशन को चुना था, लेकिन कहो ना प्यार की सफलता के बाद ऋतिक रोशन इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए। फराह के पास एक महीने तक लक्ष्मण प्रसाद के किरदार के लिए कोई एक्टर नहीं था। इस रोल के लिए उन्होंने अभिषेक बच्चन से लेकर सोहेल खान से बात की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई।

    Photo Credit- IMDB

    फराह खान ने उस समय मैंने चुरा लिया है तुमने फिल्म देखी, जिसमें उन्हें जायद खान का काम पसंद आया। इसके बाद फिल्म की शूटिंग से महज 1-2 महीने पहले फराह ने लक्ष्मण के रोल के लिए उन्हें फाइनल किया था। इसमें उनके अभिनय को पसंद भी किया गया। फिल्म में शाह रुख के अलावा, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव, जायद खान और किरण खेर समेत कई कलाकारों ने काम किया था।

    ये भी पढ़ें- 'ये चढ़ेगी तो शाह रुख कहां...' फराह ने बताया- क्यों Shilpa Shirodkar को इस सुपरहिट गाने में नहीं किया था कास्ट