Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ed Sheeran की पार्टी में फराह खान के बच्चों ने उड़ाया गर्दा, कभी हाई प्रोफाइल पार्टी में नहीं थी आने की इजाजत

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 02:08 PM (IST)

    पॉपुलर अमेरिकन सिंगर Ed Sheeran जब से मुंबई में आए हैं तब से बी टाउन सेलेब्स के साथ उनकी कई फोटो और वीडियो सामने आ चुकी है। एड की हाल ही में शाह रुख ख ...और पढ़ें

    पराह खान के बच्चों के साथ एड शीरन
    पराह खान के बच्चों के साथ एड शीरन

    HighLights

    1. फराह खान ने रखी एड शरीन के लिए पार्टी
    2. फराह के बच्चों संग एड ने क्लिक कराई फोटो
    3. फराह के बच्चों संग एड की पुरानी तस्वीर भी वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) इन दिनों मुंबई में हैं। वह जब से यहां आए हैं, तबसे उनके लिए पार्टी पर पार्टी हो रही है। पहले कपिल शर्मा ने उनके लिए पार्टी थ्रो की और अब फराह खान (Farah Khan) ने। एड ने बॉलीवुड सेलेब्स के साथ जमकर मस्ती की। फराह ने पार्टी से कुछ झलकियां दिखाने के साथ ही एड की उनके बच्चों के साथ भी एक क्यूट फोटो शेयर की है।

    एड शीरन इंडिया में अपने कॉन्सर्ट के लिए हैं। मगर इससे पहले उन्होंने बी टाउन सेलेब्स के साथ जमकर पार्टी की। हाल ही में 'मैं हू न' डायरेक्टर फराह खान ने उनके लिए पार्टी रखी। इस पार्टी की शान बी टाउन के सेलेब्स बने , तो वहीं एड ने फराह के ट्रिपलेट्स के साथ भी एन्जॉय किया। डायरेक्टर ने अपने तीनों बच्चों की एड के साथ फोटो शेयर करने के साथ ही एक बात का खुलासा भी किया। 

    फराह की पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड

    फराह खान ने गौरी खान (Gauri Khan) के रेस्टोरेंट में पार्टी रखी थी। यहां ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ पहुंचे। इसके अलावा राजकुमार राव, अदिति राव हैदरी, चंकी पांडे सहित बी टाउन के तमाम और सेलिब्रिटीज पहुंचे और इस पार्टी की शोभा बढ़ा दी।

    फराह के बच्चों संग दिखे एड शीरन

    पार्टी में फराह खान के बच्चे- जार, आन्या और दीवा भी पहुंचे। तीनों ने एड के साथ फोटो क्लिक कराई। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फराह ने खुलासा किया कि इसके पहले जब उन्होंने एड के लिए पार्टी ऑर्गनाइज की थी, तब उनके बच्चों को अपने ही घर की छत पर आने की अनुमति नहीं थी। ऐसा इसलिए क्योंकि तब वह इस हाई प्रोफाइल पार्टी का हिस्सा बनने के लिए काफी छोटे थे। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

    फराह ने ये भी बताया कि जब एड को इस बारे में पता चला, तो वह उनके बच्चों से मिलने उनके कमरे में चले गए। फराह ने अभी की पार्टी और पुरानी पार्टी से एड शीरन और बच्चों की फोटो शेयर की है।

    यह भी पढ़ें: सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड के साथ Aryan Khan ने जमकर लगाए ठहाके, पहली बार दिखा शाह रुख खान के बेटे का ये अंदाज