यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sharmin Segal की ट्रोलिंग पर Fardeen Khan ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'उनका रोल बहुत कॉम्प्लैक्स और...'
Sharmin Segal को हीरामंडी द डायमंड बाजार में अपनी अदाकारी के लिए खूब ट्रोल किया गया और उनकी एक्टिंग को एक्सप्रेशनलेस बताया गया। संजय लीला भंसाली की वे ...और पढ़ें

HighLights
- हीरामंडी में एक्टिंग के लिए ट्रोल हुई थीं शर्मिन सहगल
- शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग पर फरदीन खान का रिएक्शन
- फरदीन खान ने शर्मिन की एक्टिंग को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) ने 'मैरी कॉम', 'बाजीराव मस्तानी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों को मामा संजय लीला भंसाली के साथ असिस्ट किया है। फिर साल 2019 में उन्होंने भंसाली की फिल्म 'मलाल' से डेब्यू किया और 'अदिथि भूतो भव' में भी नजर आईं।
1 मई को रिलीज हुई भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (Heeramandi: The Diamond Bazaar) में शर्मिन सहगल मेन लीड कैरेक्टर में दिखाई दीं। उन्होंने आलमजेब का किरदार निभाया। यूं तो कैरेक्टर की सभी ने तारीफ की, लेकिन शर्मिन को उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी ट्रोल किया गया।
शर्मिन की ट्रोलिंग पर बोले फरदीन खान
लोगों ने शर्मिन सहगल की एक्टिंग को एक्सप्रेशनलेस बताया। कुछ समय पहले ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने शर्मिन का सपोर्ट करते हुए ट्रोल्स को खरी-खोटी सुनाई थी। अब फरदीन खान ने ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है। फरदीन ने को-स्टार की आलोचना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा-
मुझे लगता है कि ट्रोलिंग का पहलू दुर्भाग्यपूर्ण है। हर किसी को दूसरे की परफॉर्मेंस को पसंद या नापसंद करने का अधिकार है, लेकिन ट्रोल करना बिल्कुल गलत है जो नहीं किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 'ऐसे चटकारे लेकर ट्रोल...', 'हीरामंडी' एक्ट्रेस Sharmin Segal की ट्रोलिंग पर Richa Chadha ने दिया ऐसा रिएक्शन
फरदीन ने की शर्मिन सहगल की तारीफ
शर्मिन सहगल का बचाव करने के साथ-साथ 'हीरामंडी' के नवाब वली मोहम्मद ने उनकी तारीफ भी की है। 'नो एंट्री' स्टार ने कहा-
खबरें और भी
मुझे लगता है कि उन्होंने हीरामंडी में बहुत अच्छा काम किया है। उनका रोल बहुत कॉम्प्लैक्स और चैलेंजिंग था। उन्होंने कई मेगा स्टार्स के साथ काम किया था। मुझे लगता है कि यह उनके करियर और अभिनय के लिए एक शानदार शुरुआत थी।
फरदीन खान ने बताया कि एक वक्त में वह भी काफी ट्रोल हुए थे। उन्होंने नसीहत दी है कि लोगों को ट्रोलिंग को इग्नोर करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर गलत के खिलाफ बोलना चाहिए और इसे उजागर करना चाहिए। बता दें कि 14 साल बाद 'हीरामंडी' से वापसी करने के बाद अब फरदीन 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।