Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले', Animal की आलोचना पर बोले Farhan Akhtar, अल्फा रोल का बताया मतलब

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 07:55 AM (IST)

    संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अल्फा मेल अवतार कई लोगों को रास नहीं आया था जिसमें से एक जावेद अख्तर भी थे ...और पढ़ें

    एनिमल की आलोचना पर बोले फरहान अख्तर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एनिमल की आलोचना पर बोले फरहान अख्तर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. जावेद अख्तर ने की थी एनिमल की आलोचना
    2. एनिमल में दिखा था रणबीर कपूर का अल्फा रोल
    3. फरहान अख्तर ने पिता के उलट दिया जवाब

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल जब रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर बेशक खूब कमाई की लेकिन इसकी आलोचना भी कम नहीं हुई। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार यानी रणबीर का अल्फा मेल कैरेक्टर दर्शकों के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज को भी रास नहीं आया था। यहां तक कि जावेद अख्तर ने भी फिल्म की आलोचना की थी। हालांकि, फरहान अख्तर ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं।

    फरहान अख्तर अभिनेता के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता भी हैं। उन्होंने दिल चाहता है, लक्ष्य, डॉन (Don) जैसी तमाम फिल्में बनाई हैं। यूट्यूबर राज शमनी के साथ बातचीत में जब फरहान अख्तर से रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल को लेकर सवाल किया गया, तब अभिनेता ने बताया कि वह इस बारे में क्या सोचते हैं।

    एनिमल पर क्या बोले फरहान अख्तर

    फरहान अख्तर ने कहा, "मैं नहीं मानता हूं कि कुछ चीजें दिखाई नहीं जानी चाहिए। हम एक ऐसी फील्ड में हैं, जहां कोई मुझसे कहता है, 'आप इस तरह की फिल्म नहीं बना सकते हैं' तो मैं कहूंगा, 'आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मुझे क्या बनाना चाहिए और क्या नहीं?' मुझे इस देश के कानून द्वारा अनुमति दी गई है और मुझे आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन की फ्रीडम है कि मैं जो चाहूं कह सकता हूं।"

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan से पहले फरहान अख्तर ने ऋतिक रोशन को ऑफर की थी Don, कहानी लिखते-लिखते क्यों बदल लिया था मन?

    farhan akhtar

    फरहान ने आगे कहा, "मैं कभी किसी फिल्ममेकर या लेखक या निर्माता या किसी से नहीं कहूंगा, 'यार इसे मत बनाओ' या 'इस तरह की फिल्म नहीं बनाई जा सकती'। हर किसी का अपना-अपना विचार होता है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह सही है और ऐसा करना खतरनाक है।"

    खबरें और भी

    अल्फा कैरेक्टर पर फरहान की राय

    एनिमल मूवी में रणबीर कपूर का कैरेक्टर अल्फा मेल दिखाया है, इसी वजह से उनके कैरेक्टर को लेकर भी ट्रोलिंग हो रही थी। जब फरहान से पूछा गया कि महिलाएं अल्फा मेल की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं तो उन्होंने कहा कि दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं, जिनमें से कुछ अल्फा मेल्स की तरफ भी आकर्षित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अल्फा वह होता है, जो हमेशा टॉप पर रहना चाहता है और झुंड का नेता बनना चाहता है।

    यह भी पढ़ें- फरहान अख्तर ने की पुष्टि! इस दिन शुरू होगी रणवीर सिंह स्टारर Don 3 की शूटिंग