Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farhan Akhtar ने ZNMD के सीक्वल को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- ये जोया अख्तर के दिमाग...

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 12:28 PM (IST)

    साल 2011 में रिलीज हुई फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ZNMD को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें दोस्तों की अनोखी कहानी देखने को मिली थी। पहले प ...और पढ़ें

    बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर (Photo Credit: Instagram)
    बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. जिंदगी न मिलेगी दोबारा के सीक्वल पर क्या बोले फरहान
    2. 2011 में रिलीज हुआ था ऋतिक की फिल्म का पहला पार्ट
    3. जोया अख्तर ने किया था फिल्म ZNMD का निर्देशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दोस्तों का जिक्र हो और उसमें ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर का नाम शामिल न हो ऐसा कैसे हो सकता है। दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। ऋतिक-फरहान ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है। पहली बार दोनों ने 'लक्ष्य' में साथ काम करते देखा गया था। इस मूवी को फरहान ने डायरेक्ट किया और ऋतिक इसमें लीड रोल करते हुए नजर आए।

    इसके बाद 'लक बाय चांस' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में दिखाई दिए। जिंदगी न मिलेगी दोबारा में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक सब हिट हुआ। इसके बाद फैंस इसके सीक्वल की डिमांड करने लगे। अब एक इंटरव्यू में फरहान ने इसके सीक्वल को लेकर अपडेट दिया है।

    यह भी पढ़ें: Hrithik-फरहान के साथ नजर आईं सबा और शिबानी, वीडियो देख फैंस को आई 'अर्जुन-इमरान' की याद

    जोया अख्तर ने किया था निर्देशन

    साल 2011 में रिलीज हुई मूवी 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में तीन दोस्तों की कहानी देखने को मिलती है, जो रोड़ ट्रिप पर जाते हैं। इस मूवी का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था और मूवी लोगों को काफी पसंद भी आई थी। अब फरहान ने 'लक्ष्य' के 20 साल पूरे होने पर एक इंटरव्यू में 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के सीक्वल को लेकर बात की है।

    Photo Credit: Imdb

    ZNMD के सीक्वल पर क्या बोले फरहान

    पिंकविला के साथ एक सेशन में उनसे इस बारे में बात की गई। इस पर एक्टर ने कहा कि 'हम लोगों ने पहले ही 'दोबारा' टर्म का यूज कर लिया है। ऐसे में अब हम इसके सीक्वल को क्या कहेंगे। हमारे पास कहानी है, लेकिन टाइटल नहीं है। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि यह मजाक था।

    खबरें और भी

    हम चाहते हैं कि इस मूवी का सीक्वल आए। इसे काफी पसंद भी किया गया था, लेकिन ये जोया के दिमाग की उपज थी। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि वो ही कुछ लेकर आएंगी। बता दें कि इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90.27 करोड़ का बिजनेस किया था।

    यह भी पढ़ें: फरहान अख्तर ने की पुष्टि! इस दिन शुरू होगी रणवीर सिंह स्टारर Don 3 की शूटिंग