Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farhan Akhtar एक्स वाइफ अधुना के साथ आए नजर, सोशल मीडिया पर शेयर की फैमिली फोटो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 05:23 PM (IST)

    Farhan Akhtar Ex Wife फरहान अख्तर ( Farhan Akhtar ) ने शिबानी संग फरहान की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने अधुना भबानी से शादी रचाई थी। सालों तक ...और पढ़ें

    Farhan And Adhuna Bhabani Photo Credit Instagram
    Farhan And Adhuna Bhabani Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. फरहान अख्तर एक्स वाइफ संग आए नजर
    2. अधुना और शिबानी भी एक साथ आई नजर
    3. फरहान अख्तर की बेटी हुई ग्रेजुएट

     नई दिल्ली, जेएनएन। Farhan Akhtar Ex Wife: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने साल बीते साल गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) संग शादी रचाई थी। शिबानी संग फरहान की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने अधुना भबानी से शादी रचाई थी। सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक लिया। वहीं अब सालों बाद एक्टर ने वाइफ संग फोटो साझा की है।

    एक्स वाइफ संग नजर आए फरहान अख्तर

    फरहान और अख्तर फैमिली इस वक्त काफी खुश हैं, क्योंकि एक्टर और उनकी एक्स वाइफ अधुना भबानी की बड़ी बेटी शाक्य ग्रेजुएट हो गई हैं। इस खास मौके पर एक्टर बेटी के 'लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी' के ग्रेजुएट सेरेमनी में शामिल हुए। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई फोटोज शेयर की है। इस दौरान उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर भी नजर आ रही है।

    अधुना और शिबानी में दिखीं खास बॉन्डिंग

    इस तस्वीर में अधुना और शिबानी के बीच खास बॉन्डिंग नजर आ रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं। एक वीडियो में शाक्य को डिग्री लेते हुए भी देखा जा सकता है। अन्य तीन तस्वीरों में शाक्य क्रमशः माता-पिता फरहान और अधुना, दादा जावेद और दादी हनी ईरानी (फरहान की मां) के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा, “हमारी ग्रेजुएट शाक्य को बधाई.. एक परिवार के रूप में वहां रहना और उनकी उपलब्धि का जश्न मनाना गर्व का क्षण है। आगे और ऊपर.. दुनिया आपकी है। आपकी याद आई @अकीराअख्तर @ज़ोयाअख्तर #लैंकेस्टरयूनिवर्सिटी #बैचऑफ2023।”

    फरहान की पर्सनल लाइफ

    बता दें, फरहान की पहली और पूर्व पत्नी अधुना भबानी हैं, जो एक हेयर स्टाइलिस्ट रही हैं। उनकी मुलाकात फरहान के निर्देशक की पहली फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। उन्होंने साल 2000 में शादी की थी, जिनका साल 2017 में तलाक हो गया था। उन्हें अपनी पूर्व पत्नी से दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं। वहीं साल 2022 में फरहान ने शिबानी दांडेकर से शादी रचाई।