कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी Zee Le Zaraa का हिस्सा? फरहान अख्तर ने बदला अपना इरादा
फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म 'जी ले जरा' की कास्ट बदलने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म के निर्माण में कई बाधाएं आ रही हैं, ...और पढ़ें
-1777452042832_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की दो बड़ी फिल्मों पर इस समय संशय बरकरार है। एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ आने वाली डॉन 2 (Don 2) और दूसरी रोड ट्रिप ड्रामा जी ले जरा (Zee Le Zaraa)। इसकी अनाउंसमेंट तो बहुत पहले हो गई थी लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर अभी कुछ तय नहीं हो पाया है।
नई कास्ट के साथ आगे बढ़ेगी फिल्म
अब जी ले जरा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। पहले इसमें प्रियंका चोपड़ा,आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ को कास्ट किया जाना था। लेकिन अब खबर आ रही है कि यह प्रोजेक्ट अब पूरी तरह से नई कास्ट के साथ आगे बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Don 3 विवाद में नया ट्विस्ट; Ranveer Singh को चुकाने पड़ सकते हैं 40 करोड़, क्या फरहान अख्तर लेंगे लीगल एक्शन?
अब इस मामले में फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है। फिल्म निर्माता-अभिनेता ने स्वीकार किया कि फिल्म का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। फरहान ने कहा कि ऐसा लग रहा है मानो यूनिवर्स किसी न किसी तरह से उनकी परीक्षा ले रही है।
-1777452476822.jpg)
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में फरहान ने फिल्म निर्माता के तौर पर अपने सफर के बारे में बात की और 'जी ले ज़रा' का उदाहरण दिया।
यूनिवर्स मेरी परीक्षा ले रही - फरहान
फरहान ने कहा,“इस सब में एक तरह की अराजक योजना है। मैं इसे लिखकर बता नहीं सकता, लेकिन यह उस भावना से आती है जो मुझे अंदर से सही लगती है कि मुझे यह करना ही है। यह एक ऐसा अनुभव होगा जिसे अगर मैं नहीं करूंगा तो मुझे बहुत अफसोस होगा। एक निर्देशक के तौर पर फिल्म बनाने की कोशिश में मुझे साढ़े चार साल लग गए हैं, और अलग-अलग कारणों से कोई न कोई बाधा आती ही रहती है। लेकिन, मैं इसे करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि किसी न किसी तरह से ब्रह्मांड मेरी परीक्षा ले रहा है, यह देखने के लिए कि मैं इसे कितना चाहता हूं। इसलिए, मैं बस उस आखिरी बाधा के सही जगह पर आने का इंतजार कर रहा हूं।”

वहीं जब फरहान से सवाल किया गया कि क्या वो वाकई 'जी ले जरा' की कास्ट को बदलने को लेकर प्लान कर रहे हैं। इस पर फरहान ने कहा कि कई अफवाहें चल रही हैं। मुझे लेकिन सीक्रेट्स रखना पसंद नहीं है। जब मुझे लगता है कि फिल्म तैयार है जाने के लिए तो मैं सबके सामने बोल देता हूं और आगे भी ऐसा ही करूंगा।