Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सज धज कर तमन्ना भाटिया के एक्स बॉयफ्रेंड संग दिवाली पार्टी में पहुंचीं Fatima Sana Shaikh, वायरल तस्वीर ने इंटरटेन पर मचाई खलबली

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 03:44 PM (GMT+05:30)

    फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की डेटिंग की अफवाहें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा गया है और एक बार फिर वे चर्चा का विषय बन गए ...और पढ़ें

    मनीष मल्होत्रा ने होस्ट की दीवाली पार्टी

    मनीष मल्होत्रा ने होस्ट की दीवाली पार्टी

    HighLights

    1. मनीष मल्होत्रा ने होस्ट की दीवाली पार्टी

    2. फातिमा सना शेख और विजय वर्मा ने खींचा ध्यान

    3. दीवाली पार्टी से सामने आई दोनों की तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में दीवाली पार्टी आयोजित की जिसमें कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा विजय वर्मा और फातिमा सना शेख ने। कुछ वक्त से बॉलीवुड गलियारों में दोनों के डेटिंग करने की अफवाहें जोरों पर हैं और इस बीच मनीष मल्होत्रा की पार्टी से फातिमा और विजय की कुछ तस्वीरों ने फिर से उनके डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है।

    दिवाली पार्टी से सामने आई तस्वीर

    फातिमा ने इंस्टाग्राम पर सितारों से सजी इस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेत्री द्वारा पोस्ट की गई सभी तस्वीरों में विजय वर्मा नजर आए। फातिमा क्लासिक साड़ी, स्टेटमेंट ज्वेलरी और हल्के, मिनिमल मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विजय ट्रेडिशनल बंदगला सेट में सादगी के साथ-साथ स्टाइलिश नजर आए, जो त्योहार के माहौल से बिल्कुल मेल खा रहा था।

    यह भी पढ़ें- सीक्रेट डेटिंग कर रहे हैं 'सैंयारा' कपल? सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें!

    फातिमा और विजय ने खींचा ध्यान

    तस्वीरों में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, रिया चक्रवर्ती, अभय वर्मा और अन्य भी नजर आए। लेकिन, सभी की निगाहें फातिमा और विजय पर टिकी थीं। तस्वीरें शेयर करते हुए फातिमा ने लिखा, 'क्या रात थी, हमेशा इतनी गर्मजोशी से अपना घर खोलने के लिए शुक्रिया मनीष मल्होत्रा। आप वाकई सभी को परिवार जैसा महसूस कराते हैं'। फातिमा की पोस्ट पर विजय ने कमेंट किया, 'मनीष बेस्ट होस्ट हैं और फैटी बेस्ट कैमरा सेल्फी लेती है'।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

     

    विजय वर्मा और फ़ातिमा सना शेख पीरियड रोमांस फिल्म गुस्ताख इश्क में साथ नजर आएंगे। यह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बतौर निर्माता पहली फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य जोड़ी के अलावा, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम भूमिकाएं निभाएंगे। यह फिल्म 21 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ikkis Movie: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार अमिताभ बच्चन के नाती, Agastya Nanda की इक्कीस का फर्स्ट लुक आउट