विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sam Bahadur में अपने किरदार को लेकर Fatima का खुलासा, बताया इंदिरा गांधी की भूमिका को लेकर क्यों संशय में थी एक्ट्रेस

By Deepesh pandeyEdited By: Shubham Sharma
Published: Tue, 28 Nov 2023 05:00 AM (IST)

अभिनेत्री फातिमा सना शेख फिल्म सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इस भूमिका को लेकर फातिमा ...और पढ़ें

बिना प्रोस्थेटिक मेकअप के फातिमा ने लिया है इंदिरा गांधी का लुक।
बिना प्रोस्थेटिक मेकअप के फातिमा ने लिया है इंदिरा गांधी का लुक।

जेएनएन, मुबंई। किसी भी कलाकार के लिए वास्तविक व्यक्तियों या उनसे प्रेरित भूमिकाएं निभाना बड़ी चुनौती होती है। अगर वह भूमिका आयरन लेडी के नाम से प्रख्यात देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हो तो चुनौतियां और बढ़ जाती है।

रोल मिलने के बाद थी नर्वस

दंगल और लूडो फिल्मों की अभिनेत्री फातिमा सना शेख फिल्म सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इस भूमिका को लेकर फातिमा को स्वयं पर ही भरोसा नहीं था। एक साक्षात्कार में बातचीत करते हुए फातिमा ने कहा, ‘जब मुझे यह रोल मिला तो मैं नर्वस थी। मुझे नहीं पता था कि मैं इसे कर भी पाऊंगी या नहीं।

इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व मेरे लिए बहुत बड़ा था। उनकी चीजें लोगों को याद हैं। जब मैंने मेघना (निर्देशक मेघना गुलजार) को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि मुझ पर भरोसा रखो। मुझे खुद पर भरोसा नहीं था, लेकिन उन्होंने किया। उन्होंने इंदिरा गांधी से जुड़ी सारी शोध सामग्री मुझे दे दी।

सैम बहादुर में आएंगी नजर

हमने देखा है कि इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने में हर बार लोगों ने प्रोस्थेटिक्स मेकअप का सहारा लिया है। इस फिल्म में उनका लुक लेने के लिए मेकअप आर्टिस्ट ने मेरे चेहरे की स्वाभाविक चीजों को ही आवश्यकतानुसार ढाला है। इसमें मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं था।’ एक दिसंबर को प्रदर्शित हो रही फिल्म सैम बहादुर में अभिनेता विक्की कौशल शीर्षक भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: गाजा में दो दिन के लिए बढ़ा युद्धविराम, कुछ घंटों की असहमति के बाद बंधकों की चौथी सूची पर राजी हुआ इजरायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।