विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड वाइफ बनेगी फातिमा सना, कब से शुरू होगी फिल्‍म की शूटिंग; क्‍या है कहानी?

Published: Tue, 29 Apr 2025 04:33 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख मधुर भंडारकर की अगली फिल्म वाइव्स ऑफ बॉलीवुड में एक बॉलीवुड स्टार की पत्नी की ...और पढ़ें

फातिमा सना शेख मधुर भंडारकर की 'वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' में बनेंगी स्टार पत्नी। फोटो- इंस्टाग्राम
फातिमा सना शेख मधुर भंडारकर की 'वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' में बनेंगी स्टार पत्नी। फोटो- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्‍क, मुंबई। अभिनेत्री फातिमा सना शेख इन दिनों खासी व्यस्त हैं। आगामी दिनों में वह अनुराग बसु निर्देशित एंथोलॉजी फिल्म 'मेट्रो' इन दिनों फैशन डिजाइनर से निर्माता बने मनीष मल्होत्रा की पहली प्रोडक्शन फिल्म गुस्ताख इश्क और नेटफ्लिक्स इंडिया की रोमांटिक कामेडी आप जैसा कोई में नजर आएंगी।

अप्लाज एंटरटेनमेंट तले बनी वेब सीरीज 'न्याय' भी वह कर रही हैं। वहीं ताजा अपडेट यह है कि वह अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की अगली फिल्म 'वाइव्स ऑफ बॉलीवुड में बॉलीवुड स्टार की पत्नी की भूमिका निभाएंगी।

फिल्म कब रिलीज होगी?

मधुर फिल्म की कास्टिंग कर रहे हैं और फातिमा इस फिल्म में शामिल होने वाले पहले प्रमुख कलाकारों में से एक हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त से आरंभ होगी। अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Irrfan Khan को याद कर इमोशनल हुए Shoojit Sircar, बेटे बाबिल खान के लिए कही खास बात

बॉलीवुड स्टार- पत्नियों की अनदेखी ग्लैमरस जिंदगी पर आधारित इस शिलर ड्रामा फिल्म की घोषणा अक्टूबर, 2024 में की गई थी। इसमें भंडारकर की चांदनी बार, पेज 3, फैशन और हीरोइन जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों के अनुरूप घोटाले, गपशप और सत्ता संघर्ष की झलक देखने को मिलेगी।

बता दें कि बॉलीवुड स्टार पत्नियों की अनदेखी ग्लैमरस जिंदगी पर आधारित होगी मधुर भंडारकर की थ्रिलर ड्रामा फिल्म वाइव्स ऑफ बॉलीवुड। 

यह भी पढ़ें- 'नाम आशीर्वाद और बना श्राप'... बॉलीवुड का 'भूत बंगला' जिसने तबाह किया इन 3 सुपरस्टार्स का करियर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।