Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संडे को काम नहीं करता था ये सुपरस्टार, ऐंठ में ठुकराया दिया था अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर का ऑफर

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 02:33 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा का एक सितार ऐसा भी रहा है, जो रविवार के दिन कैमरा फेस नहीं करता था। इस चक्कर में उसने एक बड़ी ब्लॉकबस्टर का ऑफर ठुकरा दिया था। ...और पढ़ें

    सिनेमा का बड़ा सितारा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    सिनेमा का बड़ा सितारा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. सैंकड़ों फिल्मों में आया नजर

    2. दशकों तक इंडस्ट्री में छोड़ी छाप

    3. इस स्टार किड का था पिता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड कलाकारों को लेकर कई सारे रोचक किस्से सिनेमा गलियारे में प्रचलित हैं। इस आधार पर आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी ही शर्तों पर काम करना पसंद करता था। जिसके तहत वह संडे को फिल्मों की शूटिंग से परहेज रखता था। 

    इस कारण उस अभिनेता ने महानायक अमिताभ बच्चन की एक ब्लॉकबस्टर मूवी का ऑफर ठुकराया दिया था। फिल्ममेकर्स ने उन पर अपनी ऐंठ में गलत फैसला लेने की बात भी कही थी। आइए जानते हैं कि वह फिल्मी सितारा आखिर कौन था। 

    सिनेमा का मूडी सितारे 

    जिस एक्टर के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसने करीब 6 दशक तक हिंदी सिनेमा में काम किया था और सैंकड़ों फिल्मों में काम किया था। 70 से लेकर 80 के दशक तक इस अभिनेता का हिंदी सिनेमा में राज रहा। इतना ही नहीं डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी। उन्हें फिल्मी जगत का मूडी सुपरस्टार भी कहा जाता था। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि फिरोज खान थे। 

    यह भी पढ़ें- 'गाना किशोर दा ही गाएंगे वरना...' जब Feroz Khan ने फिल्ममेकर्स को दी थी मूवी छोड़ने की धमकी

    ferozkhan

    फेसबुक पेज द बॉलीवुड रेडियो के आधार पर 70 के दशक में फिल्मेकर प्रकाश मेहरा फिल्म हेरा फेरी का ऑफर लेकर फिरोज खान के पास गए थे। फिरोज साहब को मूवी की कहानी पसंद आई थी और वह इसे करने के लिए रेडी हो गए थे, लेकिन जब उन्होंने डायरेक्टर से पूछा कि इसकी शूटिंग कब से शुरू करनी है तो उन्होंने रविवार का दिन बताया और ये सुनकर फिरोज खान ने हेरा फेरी के लिए मना कर दिया। क्योंकि फिरोज साहब का कहना था कि वह संडे को काम नहीं करते हैं और इस तरह से उन्होंने एक बड़ी फिल्म रिजेक्ट कर दी। 

    खबरें और भी

    feroz khan

    बाद में प्रकाश मेहरा की हेरा फेरी फिल्म अमिताभ बच्चन की झोली में गई और आलम ये रहा कि साल 1976 में रिलीज होने वाली ये मूवी ब्लॉकबस्टर बन गई है। आज भी इस मूवी को बिग बी के करियर की कल्ट क्लासिक मूवी क तौर पर देखा जाता है। 

    फरदीन खान के पिता फिरोज खान

    दरअसल फिरोज खान के बेटे फरदीन खान हैं। फरदीन ने सिनेमा जगत में अपने पिता का नाम काफी रोशन किया है, लेकिन वह कभी भी फिरोज साहब जैसा स्टारडम हासिल नहीं कर पाए। 

    यह भी पढ़ें- 46 साल पुरानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लेकर आई थी सुनामी, नोट गिनने के लिए लगानी पड़ी थी मशीन