विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hema Malini के होठों पर Kiss करना चाहता था एक्टर, 'ड्रीम गर्ल' की मां ने नहीं दी थी परमिशन

Published: Wed, 25 Mar 2026 07:26 PM (IST)

वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी को फिल्म में एक दिग्गज अभिनेता होठों पर किस करना चाहता था। लेकिन एक्ट्रेस की मां ने इसकी मंजूरी नहीं दी थी।

हेमा मालिनी और उनकी मां (फोटो क्रेडिट- एक्स)

हेमा मालिनी और उनकी मां (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. हेमा मालिनी की इस मूवी से जुड़ा किस्सा

  2. लिप लॉक सीन करना चाहता था एक्टर

  3. हेमा की मां जया चक्रवर्ती ने नहीं दी थी मंजूरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी को हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है। अपने दौर की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री रहीं हेमा से जुड़ा एक रोचक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। जब एक बड़े अभिनेता ने फिल्म के के लिए हेमा मालिनी को किस करने का सीन रखा।

लेकिन ये किस माथे और गाल पर नहीं बल्कि एक्ट्रेस के होठों पर होने वाला था। हालांकि, इसके लिए हेमा मालिनी की मां ने परमिशन नहीं दी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी और एक्टर था। 

इस फिल्म से जुड़ा है किस्सा

बतौर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक मूवी कीं। उनमें साल 1975 में आई फिल्म धर्मात्मा का नाम भी शामिल है। जिसमें लीड एक्टर की भूमिका फिरोज खान ने निभाई। सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि फिरोज धर्मात्मा के डायरेक्टर भी थे। इस मूवी का एक दिलचस्प किस्सा फेसबुक पेज द बॉलीवुड रेडियो ने साझा किया है। 

यह भी पढ़ें- अमिताभ-हेमा की वो भोजपुरी फिल्म... जिसने की थी छप्पर फाड़ कमाई, 20 साल पहले रही ब्लॉकबस्टर

hemamalini (1)

उसमें बताया गया है कि अभिनेत्री मुमताज के साथ फिल्म अपराधी में रोमांटिक सीन देने के बाद फिरोज खान धर्मात्मा में हेमा मालिनी के साथ और अधिक रोमांटिक होना चाहते थे। चूंकि अपराध में उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को सभी ने सराहा था तो उनके दिमाग में ये ख्याल आया कि इस बार धर्मात्मा में इसका लेवल थोड़ा से आगे बढ़ाया जाएगा। 

hemamalini

अपराध में फिरोज खान और मुमताज के बीच एक रोमांस से भरपूर सीन दिखाया गया था, जिसमें वह मुमताज की नाक पर किस करते हैं। लेकिन फिल्म धर्मात्मा में फिरोज चाहते थे कि वह हेमा के होठों पर किस करें। लेकिन इसके लिए सेट पर मौजूद अभिनेत्री की मां जया चक्रवर्ती ने साफ मना कर दिया और हेमा मालिनी को लिपलॉक किसिंग सीन के लिए परमिशन नहीं दी। इस तरह से फिरोज साहब के अरमान अधूरे रह गए।

धर्मात्मा का कल्ट सॉन्ग

फिरोज खान और हेमा मालिनी की फिल्म धर्मात्मा कमर्शियल तौर पर सफल रही और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन इस मूवी से ज्यादा चर्चित इसका गाना तेरे चेहरे में वो जादू है... रहा। जिसे एक कल्ट गीत के तौर पर आज भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं। 

यह भी पढ़ें- 'यह शर्मनाक है', Oscar में नहीं किया गया Dharmendra को याद, फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा, एशा ने भी किया रिएक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।