यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amitabh Bachchan की जब फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने की सराहना, पढ़ें पूरी खबर
Sam Manekshaw on Amitabh Bachchan फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने एक बार अमिताभ बच्चन की सराहना की थी। बिग बी अमिताभ बच्चन 11 अक्तूबर को अपना 80वां जन्मदि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sam Manekshaw on Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को जन्मदिन है। उनके जीवन में कई ऐसे महत्वपूर्ण प्रसंगहुए है जो आज भी काफी लोकप्रिय हैं। भारत को सन 1971 में महत्वपूर्ण विजय दिलाने वाले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने एक बार अमिताभ बच्चन की प्रशंसा की थी। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ सन 2004 में शेरवुड कॉलेज नैनीताल में बात कर रहे थे।
सैम मानेकशॉ अपने पिता की तरह ही डॉक्टर बनना चाहते थे
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एनसी विज ने इंडियन आर्मी के कॉन्क्लेव में बुलाया था। यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2004 को हुआ था। इसके बाद फील्ड मार्शल मीडिया से बातचीत की थी, तब उनकी आयु 90 वर्ष 6 महीने और 13 दिन थी। मीडिया से बात करते वक्त समय वह बहुत खुश नजर आ रहे थे। सैम मानेकशॉ ने बातचीत में कहा कि वह अपने पिता की तरह ही डॉक्टर बनना चाहते थे लेकिन पिता ने कहा कि उन्हें और थोड़ा बड़ा हो जाना चाहिए। इस बीच उनका आर्मी में चुनाव हो गया और उन्होंने इसी में करियर बनाया।
सैम मानेकशॉ ने अमिताभ बच्चन की सराहना की थी
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा, 'शेरवुड कॉलेज ने 2 लीजेंड्स को जन्म दिया है, पहला है अमिताभ बच्चन और दूसरा है सैम मानेकशॉ।' अमिताभ बच्चन 11 अक्तूबर को 80 वर्ष के हो जाएंगे। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। इन दिनों वह कौन बनेगा करोड़पति 14 होस्ट कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन का करियर भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है
अमिताभ बच्चन का करियर भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। हालांकि वह लगातार काम करते रहे और जीवन में आगे बढ़ते रहें है। अमिताभ बच्चन ने कई कलाकारों के साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन की मां पंजाबी थी और उनका जन्म अखंडित पंजाब के ल्यालपुर में हुआ था।