Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nora Fatehi: फीफा वर्ल्ड कप एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज, नोरा फतेही ने डांस से बिखेरा जलवा, रचा इतिहास

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 07:56 PM (IST)

    Nora Fatehi नोरा फतेही अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां एक तरफ वो अपने डांस के लिए लाइमलाइट में बनी रहती हैं तो दूसरी ओर कंट्रोवर्सी भी उनका ...और पढ़ें

    Still Image of Nora Fatehi from FIFA World Cup Anthem Song
    Still Image of Nora Fatehi from FIFA World Cup Anthem Song

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nora Fatehi Dance on FIFA World Cup Anthem Song: अगले महीने से फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। कतर में होने वाले इस वर्ल्ड कप में एक्ट्रेस नोरा फतेही परफॉर्म करेंगी। इस लिहाज से नोरा अकेली ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री होंगी, जो फीफा में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। वह किस गाने पर परफॉर्मेंस देने वाली हैं, इसका खुलासा एक्ट्रेस ने कर दिया है। एक्ट्रेस ने फीफा के लिए अपना एन्थम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' का वीडियो शेयर किया है। वह न सिर्फ इस गाने में डांस करती नजर आ रही हैं बल्कि गाना भी गा रही हैं। फीफा ने इसके वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर शेयर किया है। नोरा फतेही ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

    शकीरा और जेनिफर लोपेज के बाद नोरा को मिला मौका

    शकीरा और जेनिफर लोपेज के बाद नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप एन्थम सॉन्ग में परफॉर्म करने वाली हैं। नोरा दुनिया में भारत, खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन गई हैं। नोरा जिस गाने पर डांस करेंगी, उस गाने को रेडऑन ने तैयार किया है। जो कि फेमस रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक हैं। नोरा, फीफा की ओपनिंग के साथ ही क्लोजिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म करने वाली हैं। क्लोजिंग सेरेमनी में वह किसी हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    शकीरा ने 2010 में 'वाका-वाका' पर परफॉर्मेंस दी थी। इस गाने को उन्होंने गाया भी था। यह सॉन्ग आज तक युवाओं के बीच हिट है। 2014 में जेनिफर लोपेज, ब्राजील में हुए फीफा वर्ल्ड कप के एन्थम सॉन्ग 'वी आर वन' में रैपर पिटबुल के साथ नजर आईं थीं। अब नोरा की बारी है। नोरा भारत और साउथ ईस्ट एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र एक्टर हैं। उनकी परफॉर्मेंस पर लोगों ने वेल विशेज दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Vikram Vedha मेकर्स ने गंवाए 150 करोड़? केआरके बोले- 'उम्मीद करता हूं ऋतिक कोई फीस नहीं चार्ज करेंगे'

    यह भी पढ़ें: Goodbye: क्या साउथ क्वीन रश्मिका मंदाना का चला डेब्यू बॉलीवुड में सिक्का? क्या हिंदी ऑडियंस ने किया स्वीकार

    खबरें और भी