यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fighter की शूटिंग से सामने आई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की तस्वीर, सोशल मीडिया पर मिनटों में हुई वायरल
Fighter actor Hrithik Roshan Deepika Padukone Viral Photo From Set दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म फाइटर खबरों में बनी हुई है। फिल्म का ह ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter actor Hrithik Roshan, Deepika Padukone Viral Photo From Set: ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फाइटर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दावा किया गया है कि ये भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होने वाली है। फाइटर साल 2024 में जनवरी में थिएटर्स में रिलीज की तैयारी कर रही है। इस बीच अब फिल्म के सेट से दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फोटो वायरल हो रही है।
एक्शन में फाइटर
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की इस तस्वीर को उनके को-स्टार अरफीन खान ने शेयर किया है। फोटो में दोनों स्टार्स कॉफी एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद उनकी पत्नी ममता आनंद और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Fighter Motion Poster: स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुआ 'फाइटर' का मोशन पोस्टर, ऋतिक और दीपिका का लुक वायरल
सामने आया दीपिका का लुक
अरफीन खान तस्वीर में डायरेक्टर के बगल में बैठे हुए दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, "फाइटर एक्शन में है...शानदार लोग, कमाल का शूट।" फाइटर के सेट से सामने आए इस फोटो में दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही हैं। एक्ट्रेस हैवी मेकअप लुक में दिख रही है, जो फाइटर में उनके लुक की एक झलक दे रहा है।
View this post on Instagram
फाइटर की स्टार कास्ट
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण, फाइटर में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इनके साथ अनिल कपूर भी अहम किरदार में शामिल हैं। फाइटर में करण सिंह ग्रोवर और तलत अजीज भी नजर आएंगे। फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone की इस कामयाबी पर गर्व महसूस करते हैं Ranveer Singh, बोले- 'वह शाम बहुत अद्भुत थी'
कब रिलीज होगी फिल्म ?
फाइटर के डायरेक्शन की जिम्मेदारी पठान और वॉर जैसी फिल्में बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने उठाई है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। फाइटर को 25 जनवरी 2024 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फाइटर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण दोनों एक्शन मोड में नजर आएंगे।