विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fighter की सक्सेस के बीच ऋतिक रोशन ने War 2 पर दी बड़ी अपडेट, अपने किरदार 'कबीर' को लेकर किया ये खुलासा

Published: Tue, 30 Jan 2024 10:33 AM (IST)

वॉर ने डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड दोनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। ऐसे में मेकर्स ऋतिक रोशन की वॉर ...और पढ़ें

ऋतिक रोशन ने 'वॉर 2' पर दी बड़ी अपडेट, (X Image)
ऋतिक रोशन ने 'वॉर 2' पर दी बड़ी अपडेट, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें एक्टर पहली बार एरियल एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। वीएफएक्स के कारण फाइटर को काफी तारीफे भी मिल रही है। इस बीच ऋतिक रोशन ने वॉर 2 को लेकर अपडेट दी है।

ऋतिक रोशन की वॉर 2 का उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ था और दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

यह भी पढ़ें- Fighter OTT Release: इस OTT प्लेटफॉर्म ने हथियाए 'फाइटर' के स्ट्रीमिंग राइट्स, जानें- कब और कहां होगी रिलीज

दुनियाभर में वॉर को मिला अटेंशन

वॉर ने डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड दोनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। ऐसे में मेकर्स वॉर 2 में एक्शन और एडवेंचर एक लेवल आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। वहीं, वॉर 2 को आयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं, 2025 में रिलीज होगी।

इस बार आयान लाएंगे नयापन

सिद्धार्थ आनंद और आयान मुखर्जी बिल्कुल अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे फैंस इस बात को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं कि वॉर 2 में क्या नया होने वाला है। इस बीच ऋतिक रोशन ने पिंकविला के साथ बातचीत में फिल्म को लेकर बताया कि उनका किरदार कबीर पहले से अलग होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Fighter Villain: 'टेरर अटैक नहीं, अब जंग होगी', जानें- कौन है 'फाइटर' का विलेन, जिसने ऋतिक रोशन को दी टक्कर?

वॉर 2 पर क्या बोले ऋतिक ?

वॉर में आरआरआर एक्टर जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन ने कहा, जब फाइटर अभिनेता से वॉर 2 में कबीर के आकर्षक और गहरे किरदार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "कबीर ने निश्चित तौर पर एक छाप छोड़ी है। वॉर 2 में एक बार फिर कबीर का रोल निभाना मजेदार होने वाला है क्योंकि इस बार, मेरी चुनौती कबीर को एक अलग लाइट में दिखाने की है। उसका एक अलग पहलू है, जो दिलचस्प होने वाला है।" 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।