Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter First Look: इंतजार खत्म! ऋतिक रोशन ने जारी किया 'फाइटर' का फर्स्ट लुक, रिलीज डेट भी आई सामने

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 04:35 PM (GMT+05:30)

    Hrithik Roshan Deepika Padukone Starrer Fighter First Look Released ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर बीते साल से चर्चा बटोर रही है। अब 26 जून को एक्टर ने फिल् ...और पढ़ें

    Hrithik Roshan, Deepika Padukone Starrer Fighter First Look Released, Instagram
    Hrithik Roshan, Deepika Padukone Starrer Fighter First Look Released, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan, Deepika Padukone Starrer Fighter First Look Released: ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म फाइटर की तैयारी कर रहे हैं। एक्शन के दीवाने एक्टर की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, सोमवार को ऋतिक ने फिल्म की पहली झलक शेयर की है।

    फाइटर एक एक्शन एंटरटेनर है, जिसमें ऋतिक रोशन जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए नजर आने वाले हैं। एक्टर ने फिल्म का फर्स्ट लुक अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

    कैसा है ऋतिक का लुक ?

    फाइटर के फर्स्ट लुक में ऋतिक रोशन स्क्वाड्रन लीडर के लुक में नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक्टर का चेहरा नहीं दिख रहा है। एक्टर एयरफोर्स फाइटर की यूनिफॉर्म पहने फाइटर प्लेन्स के बीच नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन ने फर्स्ट लुक जारी करते हुए इशारा किया है कि फाइटर देशभक्ति से जुड़ी फिल्म होने वाली है, क्योंकि मेकर्स फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    फाइटर का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में बताया कि फाइटर 25 जनवरी 2024 में रिलीज हो रही है। फाइटर को आने में बस 7 महीने बाकी है। बता दें कि ऋतिक रोशन की ये फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। बीते साल से एक्टर के फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

    कितना है फिल्म का बजट ?

    फाइटर का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। जिन्होंने शाह रुख खान की ब्लॉकब्टर फिल्म पठान डायरेक्ट की थी। वहीं, यश राज फिल्म्स फाइटर को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फाइटर के बजट की बात करें तो ये एक भारी- भरकम बजट वाली फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फाइटर लगभग 250 करोड़ के बजट के साथ बनाई जा रही है।

    खबरें और भी

    फिल्म की स्टारकास्ट

    फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इनके अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और तलत अजीज भी अहम किरदारों में हैं। फाइटर एरियल एक्शन से भरपूर होने वाली है।