Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter Trailer: देशभक्ति के जज्बे से भरा होगा 'शमशेर पठानिया' ऋतिक रोशन का अंदाज, इस दिन आएगा फाइटर का ट्रेलर?

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 12:43 PM (GMT+05:30)

    Fighter Trailer Release Update ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) 10 जनवरी को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि फाइट ...और पढ़ें

    देशभक्ति की जज्बे से भरा होगा 'शमशेर पठानिया' का अंदाज, (X Image)
    देशभक्ति की जज्बे से भरा होगा 'शमशेर पठानिया' का अंदाज, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म फाइटर की चर्चा बनी हुई है। फिल्म के टीजर और गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके बाद मेकर्स अब फिल्म का ट्रेलर आ रहे हैं।

    फाइटर के टीजर के अलावा तीन गाने शेर खुल गए, इश्क जैसा कुछ और हीर आसमानी रिलीज किए जा चुके हैं। इसके बाद ऋतिक रोशन के फैंस भी फाइटर का ट्रेलर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब इसके रिलीज को लेकर अपडेट आई है।

    यह भी पढ़ें- Fighter Song: शर्टलेस ऋतिक और बिकिनी में दीपिका ने लगाई आग, फाइटर का नया गाना Ishq Jaisa Kuch देख चढ़ जाएगा फीवर

    ऋतिक का बर्थडे

    ऋतिक रोशन, बुधवार 10 जनवरी को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि फाइटर का ट्रेलर उनके बर्थडे पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, ट्रेलर का एक्टर के जन्मदिन से कोई लेना- देना नहीं है।

    कब रिलीज होगा ट्रेलर ?

    फाइटर का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज करने के लिए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने पूरी तैयारी कर ली है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज किया जाएगा। हॉलीडे का फायदा उठाने के लिए फाइटर का ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

    कब रिलीज होगी फाइटर ?

    फाइटर को वायकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फाइटर, 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी, 2024 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। ऋतिक रोशन के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर भी अहम किरदारों में शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Fighter की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लेने गईं Deepika Padukone, फैमिली संग वीडियो आया सामने

    वार और पठान के बाद आएगा फाइटर

    सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक रोशन की फाइटर तीसरी फिल्म है। इससे पहले ये वॉर और बैंग बैंग में साथ काम कर चुके हैं। वहीं, पठान और बचना ऐ हसीनो के बाद ये दीपिका पादुकोण की डायरेक्टर के साथ तीसरी फिल्म है।