Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter देख ऐसा था Hrithik Roshan की एक्स वाइफ सुजैन खान का रिएक्शन, दीपिका के लिए कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 25 Jan 2024 01:05 PM (IST)

    Fighter साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक फाइटर आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस मूवी में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्र ...और पढ़ें

    सेलेब्स ने दिया फाइटर को रिव्यू (Photo Credit: Instagram)
    सेलेब्स ने दिया फाइटर को रिव्यू (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म 'फाइटर' आज 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग मूवी में ऋतिक-दीपिका की जोड़ी को काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब एक्टर की पहली पत्नी सुजैन खान और पिता राकेश रोशन ने अपना रिव्यू शेयर किया है।

    बीते बुधवार को सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें फिल्म की कास्ट से लेकर कई सेलेब्स मौजूद रहे थे। अब फिल्म देखने के बाद काफी सेलेब्स ने इस पर अपने रिव्यू दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: Fighter में ऋतिक के पाकिस्तान को लेकर बोले गए डायलॉग पर इस डायरेक्टर ने किया बचाव, कलाकारों को दे डाली नसीहत

    सुजैन खान ने की तारीफ

    ऋतिक रोशन की पहली पत्नी सुजैन खान बीती रात मुंबई में फिल्म फाइटर की स्पेशल स्क्रीनिंग में अपने बेटों रेहान और रिदान के साथ शामिल हुई थीं। आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस मूवी को लेकर पोस्ट किया। सुजैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए प्रोडक्शन की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण। सिद्धार्थ आनंद मेगा मूवी'।

    पिता ने शेयर किए अपने विचार

    फिल्म की स्क्रीनिंग में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन भी मौजूद रहे। मूवी देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा, 'देखा... फाइटर बेस्ट, ऋतिक बेस्ट, दीपिका बेस्ट, अनिल बेस्ट, सिड बेस्ट सभी को सलाम'।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)

    बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा जैसे कई शानदार कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फाइटर पहली एरियल एक्शन फिल्म है। यह लड़ाकू आईएएफ एविएटरों की कहानी बताती है, जो बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों से लड़ने की कोशिश करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Fighter X Review: रिलीज हुई ऋतिक-दीपिका की फाइटर, जानें- एरियल एक्शन ने दर्शकों को किया इम्प्रेस या हुए डिप्रेस?