विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम गोपाल वर्मा ने बताया अपनी सोशल मीडिया पोस्ट का सच, शॉर्ट फिल्म कॉन्टेस्ट में भाग लेने की कही बात

Published: Thu, 14 Mar 2024 06:48 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कई सेलेब्स राजनीति में शामिल हो चुके हैं । तो वहीं कुछ ऐसा भी है ...और पढ़ें

राम गोपाल वर्मा पोस्ट (Photo Credit Instagram)
राम गोपाल वर्मा पोस्ट (Photo Credit Instagram)

HighLights

  1. राम गोपाल वर्मा लड़ेंगे चुनाव
  2. गुरुवार शाम लिया अचानक फैसला
  3. पवन कल्याण से होगा सामना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया में अक्सर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने एक दिलचस्प पोस्ट की, जो चर्चा में आ गई। राम गोपाल वर्मा ने पोस्ट में कॉन्टेस्ट करने की बात कही। हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि वो शॉर्ट फिल्म कॉन्टेस्ट की बात कर रहे हैं।

क्या थी राम गोपाल वर्मा की पोस्ट?

राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'अचानक फैसला लिया...खुशी हो रही है यह बताते हुए कि मैं पीथापुरम से कॉन्टेस्ट करने वाला हूं।' रामू ने अपने इस ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए यह भी लिखा कि जो लोग संदेह कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि मैं सुपर सीरियस हूं

यह भी पढे़ं- मौत का ढोंग करने पर Poonam Pandey को पड़ी लताड़, सपोर्ट में आए राम गोपाल वर्मा ने कही ऐसी बात, हो गए ट्रोल

हालांकि, इस ट्वीट के चंद घंटों बाद उन्होंने एक और पोस्ट लिखी, जिसमें कहा कि जिन्होंने भी मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला, उन्हें बता दूं, मैं एक शॉर्ट फिल्म कॉन्टेस्ट में भाग लेने की बात कर रहा था, जिसमें मैं एंट्री भेज रहा हूं। यह फिल्म मैंने पीथापुरम में ही फिल्माई है। रामू ने आगे लिखा कि वो अपनी इस पोस्ट के लिए बिल्कुल शर्मिंदा नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने कहीं भी इलेक्शन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था।

राम गोपाल वर्मा की फिल्में

राम गोपाल वर्मा एक्स पर अक्सर ऐसी पोस्ट करते रहते हैं, जो आंध्र प्रदेश की सियासत से जुड़ी होती हैं। खासकर, तेलुगु स्टार पवन कल्याण को लेकर उन्होंने पूर्व में भी कई पोस्ट की हैं। फिल्मों की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज व्यूहम है, जो बायोग्राफिल पॉलिटिकल ड्रामा है। रामू शिवा, रंगीला, सत्या, अब तक छप्पन, कम्पनी और सरकार ट्रिलॉजी जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।  

यह भी पढ़ें- 'खुश होने का नाटक...', Ram Gopal Varma ने किया पद्म विभूषण विजेताओं पर पोस्ट, लोगों ने दी ये सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।