Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Filmfare Awards 2023: सलमान खान और गोविंदा ने स्टेज पर दिया धमाकेदार परफॉर्मेंस, लोगों को आई पार्टनर की याद

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 29 Apr 2023 09:10 AM (IST)

    Filmfare Awards 2023 फिल्मफेयर अवार्ड्स मुंबई में संपन्न हुए है। इस अवसर पर गोविंदा और सलमान खान ने फिल्म पार्टनर के गानों पर स्टेज पर साथ में डांस कि ...और पढ़ें

    Filmfare Awards 2023: सलमान खान और गोविंदा डांस वीडियो
    Filmfare Awards 2023: सलमान खान और गोविंदा डांस वीडियो

    नई दिल्ली, जेएनएन। Filmfare Awards 2023: फिल्मफेयर अवार्ड 2023 हाल ही में, मुंबई में संपन्न हुए हैं। इसमें सलमान खान और गोविंदा ने एक साथ परफॉर्म किया है। गौरतलब है कि इसके पहले दोनों ने सन 2007 में आई फिल्म पार्टनर में साथ काम किया था। अब दोनों इसी फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आए। इसे देखकर फैंस काफी खुश हुए है। कई और लोगों ने इस अवसर पर परफॉर्म किया है।

    सलमान खान और गोविंदा ने डू यू वान्ना पार्टनर गाने पर डांस किया

    दोनों ने डू यू वान्ना पार्टनर गाने पर डांस किया। जहां सलमान खान ने ब्लू सूट पहन रखा था। वहीं, गोविंदा ने सिमरी ऑल ब्लैक कॉस्ट्यूम पहन रखा था। दोनों की परफॉर्मेंस की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई फैंस ने इसे पार्टनर का री-यूनियन भी बताया है। एक फैन ने लिखा है, 'समय कैसे बीत गया। इनका परफॉर्मेंस, सब याद है। एक ने लिखा है, 'हमें पार्टनर 2 चाहिए।'

    फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान, मनीष और आयुष्मान ने होस्ट किया था

    68वां फिल्मफेयर अवॉर्ड सलमान खान, मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया था। इसमें जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल और जैकलीन फर्नांडिस ने भी परफॉर्मेंस दी है। इसमें आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। उन्हें यह अवार्ड संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए दिया गया है। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। वहीं, बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार संजय लीला भंसाली को दिया गया है, जिन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

    सलमान खान और गोविंदा के बीच मतभेद की भी खबरें आई थी

    सलमान खान और गोविंदा के बीच मतभेद की भी खबरें आई थी। गोविंदा ने सलमान खान पर कई प्रकार के आरोप लगाए थे। हालांकि, डांस परफॉर्मेंस के बाद अब ऐसा लगता है कि दोनों के बीच एक बार फिर दोस्ती हो गई है। सलमान खान की हाल ही में, किसी का भाई किसी की जान फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने कम स्टार्स दिए थे। वहीं गोविंदा कई फिल्मों में काम कर चुके है। उनके भी कई प्रोजेक्ट्स आनेवाले है। वह उन्हें लेकर उत्साहित है।

    खबरें और भी