Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Filmfare Awards 2024: रणबीर और आलिया ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर का अवॉर्ड , कपूर परिवार में हुआ डबल सेलिब्रेशन

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 10:25 AM (GMT+05:30)

    Filmfare Awards 2024 रविवार को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 (Filmfare Awards 2024) का आगाज हुआ। इस दौरान 12वीं फेल एनिमल और रॉकी और रानी की प्रेम क ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Instagram)
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Instagram)

    HighLights

    1. 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स
    2. रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
    3. आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Filmfare Awards 2024: हर साल की तरह इस साल भी रविवार को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 (Filmfare Awards 2024) का आगाज हुआ। इस रेड कार्पेट नाइट को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत 27 जनवरी से हुई थी और 28 जनवरी को मुख्य श्रेणी में पुरस्कारों का वितरण हुआ।

    इस दौरान '12वीं फेल' , 'एनिमल' और  'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी कई फिल्मों का बोलबाला रहा। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare Awards) में बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया।  बतौर कपल ये दोनों के लिए ही खास पल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Filmfare Awards 2024: 'सैम बहादुर' से 'एनिमल' तक, टेक्निकल कैटेगरी में इन फिल्मों का रहा दबदबा, देखें लिस्ट

    आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

    आलिया भट्ट को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani ki Prem Kahani) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड का मिला। आलिया भट्ट को ये अवॉर्ड स्टेज पर दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने दिया। बता दें कि शबाना आजमी को भी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए फीमेल कैटेगरी में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

    रणबीर कपूर बने बेस्ट एक्टर

    एक तरह जहां आलिया बेस्ट एक्ट्रेस बनीं तो वहीं पति रणबीर कपूर ने भी बाजी मारी। ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल (Animal) के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला।

    खबरें और भी

    कपूर परिवार में डबल सेलिब्रेशन 

    आलिया और रणबीर की इस जीत से कपूर परिवार बेहद खूश है। देखा जाए तो एक ही फैमिली में डबल सेलिब्रेशन का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- सालों पहले Anil Kapoor ने किया था Ranbir Kapoor से ये वादा, फिल्म एनिमल में हुआ पूरा

    बता दें, साल 2019 में भी इस कपल ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। आलिया को फिल्म राजी के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया था और रणबीर कपूर का फिल्म संजू के लिए ये अवॉर्ड मिला था।