विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यौन उत्पीड़न के आरोप में बुरे फंसे नामी फिल्ममेकर अरिंदम सिल, डायरेक्टर्स एसोसिशन से कर दिए गए निलंबित

Published: Sun, 08 Sep 2024 05:46 PM (IST)

रीजनल फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों यन उत्पीड़न के मामले को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई है। हाल ही ...और पढ़ें

यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे अरिंदम सिल
यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे अरिंदम सिल

HighLights

  1. फिल्ममेकर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
  2. डायरेक्टर्स एसोसिएशन से हुए निलंबित
  3. इन फिल्मों के लिए फेमस हैं अरिंदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण को लेकर कई तरह के खुलासे हो चुके हैं। हाल ही में मलयालम सिनेमा का वह सच लोगों को बताया गया, जिससे अब तक सभी अंजान थे। वहां एक्ट्रेस के साथ यौन शोषण के आरोपों का खुलासा होने का बाद एक के बाद कई निर्माता-निर्देशक पर केस दर्ज किया गया। वहीं, हाल फिलहाल में मलयालम सिनेमा में शुरू हुआ ये मीटू अब बंगाली फिल्म इंडस्ट्री तक भी पहुंच गया है।

बंगाली फिल्म निर्माता और अभिनेता अरिंदम सिल को यौन उत्पीड़न के आरोप के कारण डायरेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया (डीएईआई) ने निलंबित कर दिया है। उन्हें सबूत के आधार पर निलंबित किया गया है। आरोप में दावा किया गया है कि यह हादसा फिल्म के एक सेट का है। अरिंदम के खिलाफ लेटर लिखा गया, जिसमें संगठन को बदनाम करने की साजिश के तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया। 

सदस्यता से किया गया निलंबित

डीएईआई की ओर से जारी बयान में कहा गया, "आपके खिलाफ कुछ आरोप लगाए गए हैं और हमारे पास जो सबूत मौजूद हैं, वो गंभीर चिंता का विषय हैं और पूरे संगठन को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे में डीएईआई ने फैसला किया है कि आपके खिलाफ लगे आरोपों पर स्पष्टिकरण आ जाने तक आपको सदस्यता से निलंबित किया जाए।''  

हेमा कमेटी रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण के लगते आरोपों के बीच हल्ला मच गया। सुपरस्टार मोहनलाल ने मलयालम मूवी एक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पहले उन्हें अध्यक्ष रहते हुए मामले में चुप्पी साधने के लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, बल्कि देखते ही देखते एसोसिएशन भी भंग हो गया। 

इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं अरिंदम

अरिंदम सिल बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वह 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी', 'Te3n' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 2014 में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर महानायक उत्तम कुमार सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: 'मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की', Shilpa Shinde ने दिग्गज फिल्ममेकर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।