यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फाइव स्टार होटल से कम नहीं है Farah Khan का बेडरूम, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश
Farah Khan Bedroom Video फराह खान (Farah Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। डायरेक्टर के पास आलीशान घर भी है जि ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Farah Khan Bedroom Video : बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर, कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं।
फराह के पास लग्जरी गाड़ियों से लेकर आलीशान घर भी है, जिसकी एक झलक डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने अपने बेडरूम की एक झलक दिखाई है, जो किसी फाइव स्टार होटल के कमरे कम नहीं है।
यह भी पढ़ें- Farah Khan Birthday: बड़े-बड़े सितारों को नचाने वाली फराह कभी थीं बैकग्राउंड डांसर, कर चुकी हैं एक्टिंग
फराह खान का आलीशान बेडरूम
वीडियो में फराह एकदम धमाकेदार इंट्रोडक्शन देती हैं और सीधा अपने बेडरूम की झलक दिखाती है और कहती हैं, 'हाय, मैं फराह खान हूं और आप लोग हैं जिन्हें मेरे बेडरूम में आने का मौका मिल रहा है'। इसके बाद डायरेक्टर का कैमरा पूरे कमरे में घूमता है, जिसे ब्लू और बेज कलर के पेंट सजाया गया है।
आलीशान बेड से लेकर, कुशन, अलमारी समेत हर एक चीज का कलर कॉम्बिनेशन किया गया है, जो वाकई में देखने में किसी होटल से कम नहीं है। वीडियो शेयर कर फराह ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी दुनिया...आप सभी को अपने मास्टर बेडरूम का एक छोटा सा टूर करवाती हूं।
फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
अब इस वीडियो पर फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुझे इसका कलर पैलेट बहुत पसंद आया। एक कंफर्टेबल होम। दूसरे यूजर ने लिखा, ये किसी होटल से कम नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, इसे बनवाने में कितना पैसा लगा मैम।
खबरें और भी
फराह खान ने मनाया 59वां जन्मदिन
यह भी पढ़ें- Farah Khan ने करण जौहर संग शेयर किया मजेदार वीडियो, एक्ट्रेस मलाइका ने दिया ऐसा रिएक्शन
बता दें, 9 जनवरी को फराह खान ने अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। बर्थडे से एक दिन पहले फराह खान ने मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी के साथ 'झलक दिखला जा सीजन 11' के सेट पर लंच पार्टी की थी, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया थाा। बता दें, इन दिनों फराह खान 'झलक दिखला जा सीजन 11' में बतौर जज नजर आ रही हैं।