विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक्टिंग कोई कॉरपोरेट नौकरी नहीं', 8 घंटे की वर्कशिफ्ट डिमांड पर Deepika Padukone को मिला पहले डायरेक्टर का साथ

Published: Mon, 29 Jun 2026 06:20 PM (IST)

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्कशिफ्ट की मांग को लेकर उन्हें फिल्ममेकर इंद्रजीत लंकेश का समर्थन मिला है, जिन्होंने दीपिका की पहली फिल्म डायरेक्टर की थी।

पहले डायरेक्टर से दीपिका को मिला साथ

पहले डायरेक्टर से दीपिका को मिला साथ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में नंबर वन एक्ट्रेस की कुर्सी पर काबिज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Paduokone) हमेशा से अपने मुद्दों को लेकर मुखर रही हैं। दीपिका खुलकर अपनी बात रखती हैं और यही चीज उन्हें बाकियों से अलग बनाती है।

अब आपको याद ही होगा कि कुछ महीने पहले दीपिका ने 8 घंटे की वर्कशिफ्ट को लेकर अपनी बात रखी थी। इसको लेकर हर तरफ बवाल हुआ। कईयों ने दीपिका का साथ दिया तो कई इस पर चुप रहे और अब एक मशहूर डायरेक्टर ने दीपिका के इस बयान का समर्थन दिया है।

डायरेक्टर ने दिया दीपिका का साथ

फिल्मों में काम करने के निर्धारित समय को लेकर दीपिका का साथ देने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है। अब इसी में जुड़ा फिल्ममेकर इंद्रजीत लंकेश (Indrajit Lankesh) का नाम। ये वही इंद्रजीत लंकेश हैं जिन्होंने दीपिका को ओम शांति ओम से पहले ब्रेक दिया था। 2006 में इंद्रजीत की फिल्म 'ऐश्वर्या' में दीपिका ने काम किया था।

यह भी पढ़ें- ICC ने जारी की नई मैटरनिटी पॉलिसी, खुशी से झूम उठीं Deepika Padukone; बताया 'ऐतिहासिक पल'

Deepika Padukone w

पिंकविला की सहयोगी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इंद्रजीत ने दीपिका का साथ देते हुए कहा कि,

'अगर आप किसी आर्टिस्ट के साथ, खासकर दीपिका के साथ 6 घंटे शूट करते हैं, तो उसके बाद डायरेक्टर तो कैमरे के पीछे रहकर अगले 4 घंटे दूसरा सीन शूट कर सकता है। लेकिन आर्टिस्ट ऐसा नहीं कर सकता। उनके चेहरे पर थकान दिखने लगती है। इसलिए आप सीन्स की प्लानिंग और शेड्यूलिंग इस तरह कर सकते हैं कि उन्हें ब्रेक मिले। और ब्रेक देना बहुत जरूरी है। खासकर तब, जब आप एक मां हों और आपका छोटा बच्चा हो। आप बच्चे के लिए कोई केयरटेकर रख सकते हैं, लेकिन मां का प्यार और उनकी देखभाल सबसे जरूरी होती है।'

indrajit

'एक्टिंग कोई कॉरपोरेट नौकरी नहीं'

अपनी बात को आगे रखते हुए इंद्रजीत लंकेश ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि उनके इस कदम से न सिर्फ वर्किंग मदर्स को बल्कि इंडस्ट्री के हर एक्टर को फायदा होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, 'दीपिका ने जो 8 घंटे के काम की बात उठाई है, वह मुझे बहुत अच्छी लगी। उन्होंने हर महिला और हर आर्टिस्ट के लिए स्टैंड लिया है। कैमरे के सामने आपको ही आना होता है। अगर आप 8 घंटे से ज्यादा काम करेंगे, तो स्क्रीन पर थके हुए और बीमार दिखेंगे। कल को लोग आपको ही देखेंगे, क्योंकि पर्दे पर आप एक्टिंग कर रहे हैं। डायरेक्टर तो कैमरे के पीछे रहकर अपनी कहानी कह रहा है। लेकिन कैमरे के सामने आप होते हैं, और थके हुए चेहरे को कोई नहीं बचा सकता।'

Deepika ea

आपको बता दें कि, दीपिका ने जब 8 घंटे वर्क शिफ्ट की मांग की तो कई फिल्ममेकर्स को उनकी ये बात नागवार गुजरी। इसके बाद दीपिका ने कल्कि पार्ट 2 और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म को छोड़ दिया।

इस मुद्दे पर खूब बहस हुई। वहीं कंगना रनौत, यामी गौतम और सबा आजाद समेत कई एक्ट्रेसेस ने दीपिका का साथ दिया था। दीपिका जल्द ही अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ 'राका' में दिखने वाली हैं और इस फिल्म की चर्चा पहले ही काफी हो गई है।

यह भी पढ़ें- स्टाइल जो पहचान बन गया! बॉलीवुड की इन टॉप एक्ट्रेसेज के 'सिग्नेचर लुक्स' के दीवाने हैं फैंस