विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत मांगने पर रामगोपाल ने केजरीवाल को लताड़ा

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 06 Oct 2016 08:56 AM (IST)

पीओके में सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत मांगने पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जमकर विरोध हो रहा है। फिल्‍ममेकर रामगोपाल वर्मा ने भी केजरीवाल की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई की है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय सेना के पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विवादों में घिर गए हैं। सड़क से सोशल मीडिया तक उनका विरोध हो रहा है। फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने भी इस मुद्दे पर केजरीवाल की जमकर खिंचाई की है। रामगोपाल ने तो केजरीवाल को बंदर तक कह डाला।

रामगोपाल ने बुधवार शाम को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक के बाद एक चार ट्वीट किए। इन चारों ट्वीट में उन्होंने अरविंद केजरीवाल का जमकर मजाक उड़ाया। अपने पहले ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके कहा कि केजरीवाल ने आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करके उन्होंने ये साबित कर दिया कि वो हनुमान और सुग्रीव की नस्ल को पार करके शरीफ और नवाज की शरीफ में पहुंच गए हैं।

इसके बाद रामगोपाल ने एक और ट्वीट करके कहा, 'आर्मी को पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद राष्ट्रविरोधी अरविंद केजरीवाल पर आंतरिक स्ट्राइक करने चाहिए।

रामगोपाल वर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने अगले ट्वीट में केजरीवाल को बंदर तक कह दिया। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'केजरीवाल मफलर और टोपी में हमेशा बंदर जैसा लगता था, अब सेना पर सवाल खड़े करके उन्होंने साबित कर दिया कि वो सच में एक बंदर हैं।'

केजरीवाल पर अपने अंतिम ट्वीट में उन्होंने कहा, 'आप पार्टी अब से पाकिस्तान की पाप पार्टी है।' वैसे बता दें कि भारतीय सेना पर सवाल खड़ा करके अरविंद केजरीवाल सिर्फ रामगोपाल वर्मा के निशाने पर नहीं है। इससे पहले राजस्थान के बीकानेर में अरविंद केजरीवल पर स्याही भी फेंकी गई।


बर्थडे स्पेशल: जब विनोद खन्ना की पारिवारिक जिंदगी में आ गया था भूचाल

लोगों का गुस्सा देख हालांकि मनीष सिसोदिया बुधवार को अरविंद के बयान पर बचाव करते नजर आए। मनीष ने कहा कि अरविंद ने कभी भी सेना से सबूत नहीं मांगे। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।