विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IFFI के महोत्सव निदेशक नियुक्त हुए फिल्ममेकर Shekhar Kapur, गोवा में आयोजित होगा फेस्टिवल

Published: Thu, 25 Jul 2024 05:48 PM (IST)

20 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भारतीय फिल्ममेकर ...और पढ़ें

भारतीय फिल्ममेकर शेखर कपूर (Photo Credit: Instagram)
भारतीय फिल्ममेकर शेखर कपूर (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. आईएफएफआई के महोत्सव निदेशक नियुक्त हुए शेखर कपूर
  2. आईएफएफआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
  3. सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं शेखर कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फिल्ममेकर शेखर कपूर को गोवा में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफआई) के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त कर दिया है। इस बात की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।

इसके साथ ही अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि वह इस महोत्सव का नेतृत्व करने वाले हैं। शेखर कपूर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 55वें और 56वें संस्करण के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: Phoolan Devi: 'बैंडिट क्वीन' से कव्वाली गवाना चाहते थे डिस्ट्रीब्यूटर्स, शेखर कपूर को दी थी अजीबोगरीब सलाह

कान्स में हुआ था ट्रेलर रिलीज

बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'भारत पर्व' की मेजबानी के साथ-साथ 55वें इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) का ऑफिशियल पोस्टर और ट्रेलर भी 'भारत पर्व' के दौरान रिवील किया गया था। यह फेस्टिवल 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होने वाला है।

ट्वीट करके दी जानकारी

सोशल मीडिया हैंडल IFFI ने एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा गया कि IFFI ने दिग्गज फिल्म निर्माता शेखर कपूर को अपने महोत्सव निदेशक के रूप में नियुक्त करके अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ। प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का नेतृत्व करेंगे, जो एक सिनेमाई भव्यता का वादा करता है।

Photo Credit: X

कई सुपरहिट फिल्मों का किया निर्देशन

फिल्ममेकर शेखर कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उनको अनिल कपूर स्टारर 'मिस्टर इंडिया', 'बैंडिट क्वीन' और 'एलिजाबेथ' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उनको इस मूवी के सीक्वल 'एलिजाबेथ द गोल्डन एज' के लिए भी जाना जाता है।

शेखर ने नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, जुगल हंसराज और उर्मिला मातोंडकर अभिनीत पारिवारिक ड्रामा मासूम (1983) के साथ निर्देशक की भूमिका निभाई। बता दें कि फिल्ममेकर 54वें आईआईएफआई में इंटरनेशनल प्रतियोगिता निर्णायक मंडल के ज्यूरी के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2020-2023 तक पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: एक डाकू की दहलाने वाली कहानी... पर्दे पर उतरी तो मच गया बवाल, अभिनेता से सेट पर मिलने पहुंच था असली डकैत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।