विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह के हैं कई सारे नाम, जानिये होने वाली बीवी क्या कह कर बुलाती है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 28 Oct 2018 10:27 AM (IST)

गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने जब से उनकी शादी की घोषणा की हैl तब से वह सोशल मिडिया पर ट्रेंड कर रहे हैl

रणवीर सिंह के हैं कई सारे नाम, जानिये होने वाली बीवी क्या कह कर बुलाती है
रणवीर सिंह के हैं कई सारे नाम, जानिये होने वाली बीवी क्या कह कर बुलाती है

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी की क्या घोषणा हुई, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया l सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को कई कलाकार शादी की ढेरों बधाई दे रहे हैं l

हालांकि इसी बीच रणवीर सिंह को कई नामों से बुलाया जाता रहा हैl इस बात का भी खुलासा हुआl जैसे यह सर्वविदित है कि रणवीर सिंह के खास दोस्त अर्जुन कपूर उन्हें बाबा कहकर पुकारते हैंl वहीं रणवीर सिंह को बधाई देते हुए आलिया भट्ट ने उन्हें ‘टूटू’ कहकर पुकारा हैl जिससे पता चलता है कि आलिया भट्ट अक्सर उन्हें इसी नाम से पुकारती रही हैं, दोनों ने गल्ली बॉय में काम किया जो अगले साल रिलीज़ होगी l

वहीं अनिल कपूर ने रणवीर सिंह को बधाई देते हुए उन्हें ‘टाइगर; कहा हैl अनिल ने रणवीर के साथ दिल धड़कने दो में काम किया था l

फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने रणवीर सिंह को बधाई देते हुए अंग्रेजी अक्षर RV का उपयोग करते हुए आगे लिखा है मेरा ‘न्यूटेला’ बबलूl

गौरतलब है कि न्यूटेला एक प्रकार का चॉकलेट होता है जो खाया जाता है और सबसे भयंकर उपाधि रणवीर सिंह को प्रियंका चोपड़ा ने दी हैl प्रियंका चोपड़ा रणवीर सिंह को रन्नो कह कर पुकारती हैl जोकि बहुत ही अलग नाम हैl

दीपिका पादुकोण अपने होने वाली पति रणवीर सिंह को किस नाम से पुकारती है ये तो अभी उन्होंने नहीं बताया लेकिन रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण को ‘बूबू’ कह कर पुकारते हैं, जिसका ख़ुलासा कुछ समय पहले अर्जुन कपूर ने किया था l गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने जब से उनकी शादी की घोषणा की हैl तब से वह सोशल मिडिया पर ट्रेंड कर रहे हैl

यह भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीज़न में 'Bar Code' मचा देगा एंटरटेनमेंट का 'Hungama'