Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश में भी चला Dhurandhar का जादू, फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी फिल्म; बोले- 'सीक्वल का इंतजार...'

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 11:02 AM (IST)

    फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत यात्रा से पहले अपने बेटे के कहने पर 'धुरंधर' फिल्म देखी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान ...और पढ़ें

    धुरंधर की फिनलैंड के राष्ट्रपति ने की तारीफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    धुरंधर की फिनलैंड के राष्ट्रपति ने की तारीफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है कि धुरंधर के फैंस की लाइन बढ़ती ही जा रही है। सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में भी इसके फैंस हैं। अब फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने बताया कि भारत आने पहले अपने बेटे के कहने पर धुंरधर देखी।

    कब रिलीज होगा दूसरा पार्ट?

    अलेक्जेंडर 4 से 7 मार्च, 2026 के बीच अपनी राजकीय यात्रा पर भारत आए थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। धुरंधर के बारे में बात करते हुए अलेक्जेंडर ने बताया फिल्म की तारीफ की और बताया कि वो आतंवाद से वो आतंकवाद से लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 19 मार्च को आने वाले इसके दूसरे पार्ट को देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का जादू दुनियाभर में छाया हुआ है।

    Ranveer (33)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge Trailer : दमदार डायलॉग्स, खतरनाक सस्पेंस... 5 बातें जो धुरंधर 2 देखने के लिए करती हैं मजबूर

    एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “दिलचस्प बात ये है कि भारत आने से पहले मेरे बेटे ने मुझे ‘धुरंधर’ देखने को कहा था और मैंने देखी। बेशक ये उस फिल्म की कहानी का एक हिस्सा था। मैं आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में खुश हूं और 19 मार्च को सीक्वल का इंतजार कर रहा हूं।”

    धुरंधर 2 के ट्रेलर ने आते ही रचा इतिहास

    अलेक्जेंडर का बयान ऐसे समय में आया है जब धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ और इसने आते ही सात घंटे के अंदर 14.7 मिलियन व्यूज पाने का इतिहास दर्ज किया। ट्रेलर में रणवीर सिंह के जसकीरत सिंह रांगी से हमजा बनने की कहानी दिखाई गई और ल्यारी पर उसके राज में क्या-क्या होगा इसे दर्शाया गया है।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Asian News International (@ani_trending)

    धुरंधर की क्या थी कहानी?

    आदित्य धर के निर्देशन में बना इसका पार्ट 1, 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाया था, जो एक बलोच क्रिमिनल नेटवर्क में घुसपैठ करने के लिए हमजा अली मजारी की पहचान अपनाता है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: कौन था 'मेजर इकबाल'? अर्जुन रामपाल के किरदार के पीछे छिपी सबसे खूंखार आतंकी की कहानी