Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidhu Moosewala Top Songs: सिद्धू मूसेवाला के वो पांच गाने जिन्होंने उन्हें बना दिया सुपरस्‍टार, So High, Just Listen और भी....

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 30 May 2022 11:48 AM (IST)

    Sidhu Moosewala Songs पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी मौत से उनके फैन्‍स को भी बड़ा झटका ...और पढ़ें

    Sidhu Moosewala Top Songs: सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
    Sidhu Moosewala Top Songs: सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

    नई दिल्‍ली, जेएनएन। सिद्धू मूसेवाला, जिनकी रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, ने अपने गायन करियर की शुरुआत जी वैगन G Wagon नामक युगल गीत से की थी। उन्होंने कई गानों पर ब्राउन बॉयज़ Brown Boyz के साथ भी काम किया। गायक-रैपर ने अपने ट्रैक सो हाई (2017) से लोकप्रियता हासिल की। 2018 में, उन्होंने अपना पहला एल्बम PBX 1 रिलीज़ किया, जो बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट में 66 वें स्थान पर था। बता दें कि गायक ने 15 मई को 'द लास्ट राइड' नामक एक गीत जारी किया। गीत, जिसे उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था, इसको पहले ही 10 मिलियन के करीब देखा जा चुका है।

    1) सो हाई (So High) सिद्धू मूसेवाला के सबसे पसंदीदा गीतों में से एक है। यह गाना लगभग चार मिनट का है और जनता के बीच लोकप्रिय हो गया है। यूट्यूब पर इस गाने को 481 मिलियन से ज्यादा बार (481 million views)देखा जा चुका है।

    2) 2018 में रिलीज़ हुई PBX1 एल्बम का गाना भी काफी प्रसिद्ध हुआ था। Pyg Brd ने इसे बनाया था।

    3) बैडफेला (Badfella) को टी-सीरीज़ के तहत रिलीज़ किया गया था और हरज नागरा द्वारा निर्मित किया गया था। यूट्यूब पर इस गाने को 91 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

    4) सेम बीफ (Same beef) उसी नाम के एक एल्बम का एक हिस्सा है, जिसे 2019 में रिलीज़ किया गया था। बायग बर्ड (Byg Byrd) द्वारा रचित इस गाने को बोहेमिया और सिद्धू ने गाया था। YouTube पर इसे 394 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

    5) जस्ट लिसन (Just Listen)को सिद्धू मूसेवाला ने लिखा था और जनवरी 2018 में रिलीज़ किया गया था। YouTube पर इसे 144 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

    गौरतलब है कि पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनसुरक्षा वापस ली थी। पुलिस उपाधीक्षक (मनसा) गोबिंदर सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय मूसेवाला को कई गोलियां लगीं थी। घटना के समय वह एक गांव में अपनी जीप में थे। मनसा के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने संवाददाताओं को बताया कि मूसेवाला को सिविल अस्पताल में मौत हो गई थी।

    खबरें और भी

    गायक ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मनसा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और आप के डॉ विजय सिंगला से हार गए थे। शनिवार को पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। वह पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे।